![]() |
| Advertisement |
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज़ गति में होने के कारण असंतुलित होकर पलट गई. गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया. स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिर भी सड़क पर बिखरे गन्ने को जल्द नहीं हटाया गया. यातायात बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी पुलिस से कहासुनी हो गई. पुलिस ने किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया और फिर सड़क पर से बिखरे गन्ने को हटाया गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है, इसी वजह से आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं घटती रहती हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TWAKLh

0 comments: