![]() |
| Advertisement |
बीते 5 दिनों से रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में चल रहे रुद्रनाथ महोत्सव का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुधवार को समापन हो गया. समापन कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे और रुद्रनाथ महोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया. समापन समारोह के अवसर पर लोकगायक किशन महिपाल ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान मेलों के आयोजन को काफी प्रोत्साहन दिया था. इसी वजह से आज गांव-गांव में विकास मेलों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन खुशहाली का प्रतीक है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Fwwpvs

0 comments: