Saturday, February 28, 2026

झांसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, यूपी में अब गर्मी मचाने वाली है तांडव, IMD ने किया अलर्ट

झांसी में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, यूपी में अब गर्मी मचाने वाली है तांडव, IMD ने किया अलर्ट
वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी बढ़ने लगी है. अधिकतम तापमान 34°C के पार पहुंच गया है और दोपहर की धूप तेज महसूस हो रही है. लखनऊ में आज 17°C न्यूनतम व 32°C अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है. झांसी में 34.6°C तापमान दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च के बाद तापमान में 2–4°C और बढ़ोतरी हो सकती है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/se8gCpO

रवि पुष्प योग में आज खुलेंगे कर्क राशि के भाग्य, पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां, आएगा शादी का रिश्ता

रवि पुष्प योग में आज खुलेंगे कर्क राशि के भाग्य, पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां, आएगा शादी का रिश्ता
कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज मधुरता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन प्रगति लेकर आएगा. पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. पढ़ाई में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/QX4ncA0

मेष राशि वालों सावधान! आज रिश्तों में टकराव का खतरा, ले डूबेगी ये हरकत, जानें पूरा राशिफल

मेष राशि वालों सावधान! आज रिश्तों में टकराव का खतरा, ले डूबेगी ये हरकत, जानें पूरा राशिफल
लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर करेगा. यह भाव धन, वाणी और परिवार का है. लिहाजा, इनसे जुडे़ कामों में सफलता मिलेगी. गला, सांस और मुंह से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. आज बसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि त्रियोदशी, नक्षत्र पुष्य और पक्ष शुक्ल है. अशुभ समय राहुकाल 4.53 से 6.20 तक रहेगा. आज आपके लिए पश्चिम में जाना खतरनाक हो सकता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/I8kPNvt

सैकड़ों ड्रोन ने रचा इतिहास, रोशनी से सजी विकास की तस्वीर, शो में गूंजी भारत माता की जय

सैकड़ों ड्रोन ने रचा इतिहास, रोशनी से सजी विकास की तस्वीर, शो में गूंजी भारत माता की जय
Pushpotsav 2026 : ग्रेटर नोएडा में आयोजित पुष्पोत्सव 2026 के दौरान ड्रोन शो ने रात के आसमान को रोशनी और भावनाओं से भर दिया. सैकड़ों ड्रोन ने तिरंगा, मंदिर और विकास के प्रतीकों की अद्भुत आकृतियां बनाईं. तिरंगा उभरते ही भीड़ से भारत माता की जय के नारे गूंज उठे और पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/9P7Sw4f

Friday, February 27, 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज खुलेंगे धन लाभ के द्वार, नेतृत्व करने का मिला बड़ा मौका, जानें उपाय

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज खुलेंगे धन लाभ के द्वार, नेतृत्व करने का मिला बड़ा मौका, जानें उपाय
Aaj Ka Mesh Rashifal 28 February: मेष राशि में चंद्रमा लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति आत्मविश्वास, ऊर्जा व नए काम शुरुवात के लिए अनुकूल मानी जाती है. राशि स्वामी मंगल भी आज सक्रिय रहेंगे. जिससे साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सेहत सामान्य रहेगा. ऊर्जा में वृद्धि होगी. हल्का सिरदर्द और उच्चारण रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. व्यवयाम करें और पानी ज्यादा से ज्यादा पिए.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/rW8e1uq

हाथ पर लगाना छोड़ें, जानिए क्यों उंगली की पोर पर टेस्ट करना ही सही शेड चुनने का राज़, जानिए आसान टिप्स

हाथ पर लगाना छोड़ें, जानिए क्यों उंगली की पोर पर टेस्ट करना ही सही शेड चुनने का राज़, जानिए आसान टिप्स
मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय सही टेस्ट करना बेहद जरूरी है. लिपस्टिक, फाउंडेशन या आईशैडो को हाथ की बजाय उंगलियों की पोर या स्किन के प्राकृतिक हिस्से पर लगाकर देखें. कुछ मिनट इंतजार करें और नैचुरल लाइट में चेक करें, ताकि आप सही शेड चुनकर अपने लुक को नेचुरल और परफेक्ट बना सकें.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/f4dBtWX

Thursday, February 26, 2026

मुफ्त स्मार्ट क्लास से सजे बड़े सपनों के पंख, अब IAS–PCS और NEET की तैयारी अपने शहर में

मुफ्त स्मार्ट क्लास से सजे बड़े सपनों के पंख, अब IAS–PCS और NEET की तैयारी अपने शहर में
Ghazipur latest news : ग़ाज़ीपुर के पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत IAS, PCS और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है. स्मार्ट क्लास और विषय विशेषज्ञों की मदद से मेधावी छात्रों को घर बैठे उच्चस्तरीय तैयारी का मौका मिल रहा है. इससे कोटा या दिल्ली जाने की मजबूरी खत्म हो गई है और युवाओं के सपनों को नई दिशा मिली है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/BXw2fW3

Wednesday, February 25, 2026

ग्रेटर नोएडा में यहां जमीन सोने से महंगी, एक कदम ने आसमान पर पहुंचाया, घर खरीदने वालों की क्यों पहली पसंद, जानें

ग्रेटर नोएडा में यहां जमीन सोने से महंगी, एक कदम ने आसमान पर पहुंचाया, घर खरीदने वालों की क्यों पहली पसंद, जानें
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी का इलाका इन दिनों रियल एस्टेट बाजार का उभरता हुआ हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इस इलाके को नई पहचान दी है. शुरुआती वर्षों में विकास की गति धीमी रही, लेकिन एयरपोर्ट परियोजना की घोषणा के बाद से इलाके की तस्वीर तेजी से बदलने लगी. सेक्टर 18 और सेक्टर 20 के अलावा सेक्टर 17, सेक्टर 22D और सेक्टर 24 में भी प्लॉटों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/CYarUgd

Tuesday, February 24, 2026

Mithun Rashi: मिथुन राशि की लव लाइफ में आज आएगी बहार, कह सकते हैं दिल की बात, आर्थिक स्थिति कई गुना होगी मजबूत

Mithun Rashi: मिथुन राशि की लव लाइफ में आज आएगी बहार, कह सकते हैं दिल की बात, आर्थिक स्थिति कई गुना होगी मजबूत
मिथुन राशि के लिए आज का दिन खास है. सुस्ती, बजट का बिगड़ना, संबंधों में तनाव, विवाद सभी आज खत्म हो जाएंगे. आज अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है. पत्रकारिता से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि जो जातक अपने प्रेमी से विवाह की बात करने की सोच रहे हैं या किसी को इजहार करना है, उनके लिए शुभ दिन है. छात्रों के बौद्धिक विकास का सबसे उत्तम दिन है. मन में उठ रही सभी उलझनें खत्म हो जाएंगी. निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना मजबूत होगी.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/tEpZ3v6

आशुतोष ब्रह्मचारी का नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम, फलाहारी महाराज का ऐलान

आशुतोष ब्रह्मचारी का नाक काटने पर 21 लाख रुपये का इनाम, फलाहारी महाराज का ऐलान
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आशुतोष ब्रह्मचारी को गौ हत्यारा बताया. वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 125 करोड़ हिंदुओं के लिए पूज्यनीय बताया. फलाहारी महाराज ने कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी एक अपराधी है. फलाहारी महाराज आशुतोष को हिंदू नहीं मानते हैं. 

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/Hut8Xfb

Monday, February 23, 2026

Lucknow University: लाल बारादरी मस्जिद को लेकर ABVP का धरना खत्म, तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन की मांग

Lucknow University: लाल बारादरी मस्जिद को लेकर ABVP का धरना खत्म, तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन की मांग
लखनऊ यूनिवर्सिटी स्थित लाल बारादरी मस्जिद का रास्ता बंद होने के बाद रविवार को अलग-अलग छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान हिंदू छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मुस्लिम छात्रों से खुले नमाज अदा करवाई. इतना ही नहीं शाम को सड़क पर ही इफ्तार का भी आयोजन किया गया.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ig86BKD

Sunday, February 22, 2026

मिथुन राशि के छात्रों का आज भटकेगा मन, लेकिन प्रेम संबंधों के लिए दुर्लभ दिन, इस उपाय से मिलेगी गारंटी वाली सफलता 

मिथुन राशि के छात्रों का आज भटकेगा मन, लेकिन प्रेम संबंधों के लिए दुर्लभ दिन, इस उपाय से मिलेगी गारंटी वाली सफलता 
मिथुन राशि के जातकों को आज अनावश्यक खर्च से बचना होगा. सेहत पर भी बेवजह खर्च हो सकता है. छात्रों को आज पढ़ाई करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण और भगवान शिव को जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करने से शांति मिलेगी. आज चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. इससे संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से विवाद न करें. करियर के लिहाज से आज का दिन मिश्रित रहने वाला है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/LVSOuUW

महाराजगंज के जंगलों में छिपा रामग्राम, बौद्ध इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, इको-फ्रेंडली पर्यटन स्थल!

महाराजगंज के जंगलों में छिपा रामग्राम, बौद्ध इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, इको-फ्रेंडली पर्यटन स्थल!
महराजगंज जिले के चौक क्षेत्र का रामग्राम, ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जिसे बौद्धकाल से जुड़ा हुआ माना जाता है. यह स्थल गौतम बुद्ध के महापरिनिर्माण के बाद उनके अस्थियों के एक भाग के होने का दावा करता है. प्रशासन इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है, जिससे पर्यटकों को यहां की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता का अनुभव हो सके.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/VREclWU

Saturday, February 21, 2026

मिथुन राशि की लव लाइफ में आज बहार, करियर में चार चांद लगाएगा चंद्रमा, बन रहा ऐसा योग

मिथुन राशि की लव लाइफ में आज बहार, करियर में चार चांद लगाएगा चंद्रमा, बन रहा ऐसा योग
मिथुन राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन शांति भरा रहेगा. किताबी ज्ञान के साथ बाहरी समझ में बढ़ोतरी होगी. विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंध वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा. ग्रहों के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह 9 वें भाव में रिश्तों में मधुरता, मजबूती, नयापन बनाए रखेंगे. आइए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/8pGhUKA

ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी से इश्क में छात्र ने गंवाई जान, इटावा में सीआरपीएफ जवान ने बहन के प्रेमी को गोली मार रेल पटरी पर फेंका

ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी से इश्क में छात्र ने गंवाई जान, इटावा में सीआरपीएफ जवान ने बहन के प्रेमी को गोली मार रेल पटरी पर फेंका
इटावा में छात्र मनीष यादव ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड खुलासा कर दिया है. मनीष की जान महिला ट्रेनी पुलिसकर्मी आकांक्षा से प्रेम प्रसंग में चली गई. मनीष और महिला ट्रेनी पुलिसकर्मी के बीच रिश्ते के बारे में आकांक्षा के सीआरपीएफ में तैनात जवान भाई अभिषेक यादव को हो गई थी. 17 फरवरी को अभिषेक छुट्टी पर आया और दो साथियों की मदद से मनीष की अगवा कर लिया. मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था. मनीष के शव को देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ नहीं निकला, लेकिन परिवार अपनी बात पर अड़ा रहा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/74Ozcy0

Friday, February 20, 2026

रायबरेली न्यूज: नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, नींबू और अमरूद से लाखों कमा रहा ये किसान

रायबरेली न्यूज: नौकरी छोड़ खेती में आजमाई किस्मत, नींबू और अमरूद से लाखों कमा रहा ये किसान
कृषि न्यूजः कचनावां गांव के निवासी आनंद मिश्रा बिहार में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा. 2014 में उन्होंने अपनी 6 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी और अपने गांव लौट आए. शुरुआत में उन्होंने पारंपरिक खेती जैसे धान और गेहूं करने की कोशिश की. लेकिन इसमें उन्हें अपेक्षित मुनाफा नहीं हुआ.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/8jcUi6z

Thursday, February 19, 2026

सड़क पर दी थी मां की गाली, दोनों भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या, रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की मौत में खुलासा

सड़क पर दी थी मां की गाली, दोनों भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या, रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की मौत में खुलासा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी को गोली मारने के हत्या के मामले में दो सगे भाई अमित मिश्रा और दुर्गेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुछ समय पहले रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश पाठक की कार अमित की बाईक से टकराई थी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/TCelUiH

Wednesday, February 18, 2026

मिथुन राशि के लिए आज प्रेमी से दूर रहने में फायदा, साफ दिखेगा काम का दबाव, पढ़ाई से नहीं भटकेगा मन

मिथुन राशि के लिए आज प्रेमी से दूर रहने में फायदा, साफ दिखेगा काम का दबाव, पढ़ाई से नहीं भटकेगा मन
मिथुन राशि को आज कई चुनौतियों का सामना करना होगा. आज कार्यों में मेहनत, जिम्मेदारी और धैर्य रखने का दिन है. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज मिथुन राशि के जातक प्रेमी से मुलाकात न करें. न ही फोन पर ज्यादा बात करें. दांपत्य जीवन में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. नौकरी के लिए शाम तक कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन ध्यान भटकने की समस्या से मुक्त रहेगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/sw1mEOn

'टैरिफ वार से कुछ नहीं बिगड़ेगा...भारत ही करेगा नेतृत्व', लखनऊ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कैसे मिटेगा जात-पात? बताया तरीका

'टैरिफ वार से कुछ नहीं बिगड़ेगा...भारत ही करेगा नेतृत्व', लखनऊ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कैसे मिटेगा जात-पात? बताया तरीका
लखनऊ के महानगर में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में संघ प्रमुख ने कहा कि जाति, भाषा की पहचान जरूरी नहीं. हम सब हिंदू हैं, यह भाव रखना होगा. संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती है. जिस दिन से इसे महत्त्व नहीं मिलेगा, उस दिन जाति पर राजनीति करने वाले नेता भी बदल जाएंगे. मोहन भागवत ने कहा कि दूर-दूर रहने वाले परिवारों को अपने बच्चे नाते रिश्तेदारों, संबंधियों से मिलाते रहना चाहिए. साल में एक बार कुल परंपरा के लिए एकत्रित होना चाहिए. संयुक्त परिवार में संस्कारों का वास होता है. भारत एक दिन ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेगा. टैरिफ वार से हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/DUe0rXZ

Tuesday, February 17, 2026

यूपी में चलती ट्रेन में लड़की से टीटीई ने किया रेप, स्टेशन पर उतरकर हुआ फरार, तलाश में जुटी GRP

यूपी में चलती ट्रेन में लड़की से टीटीई ने किया रेप, स्टेशन पर उतरकर हुआ फरार, तलाश में जुटी GRP
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चलती ट्रेन में NCC की छात्रा से TT ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद आरोपित टीटी देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया. पीड़िता ने गोरखपुर GRP थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/nxH3A5v

Monday, February 16, 2026

संभल में क्यों सस्पेंड हो गई पूरी SOG टीम, जांच रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, SP साहब भी बिफरे

संभल में क्यों सस्पेंड हो गई पूरी SOG टीम, जांच रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, SP साहब भी बिफरे
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एसओजी टीम पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूरी एसओजी टीम को निलंबित कर दिया. जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मोहित कुमार सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/WqHwTMn

Sunday, February 15, 2026

लैपटॉप पर घंटों काम कर रहे हैं, तो सावधान; बढ़ सकता है सर्वाइकल का खतरा, 5 मिनट में दूर करें स्पाइन की समस्याएं

लैपटॉप पर घंटों काम कर रहे हैं, तो सावधान; बढ़ सकता है सर्वाइकल का खतरा, 5 मिनट में दूर करें स्पाइन की समस्याएं
Health Tips : डिजिटल दौर में घंटों लैपटॉप पर काम करना गर्दन और पीठ दर्द की बड़ी वजह बनता जा रहा है. वर्क फ्रॉम होम के बाद यह समस्या तेजी से बढ़ी है. डॉ. रिद्धि पांडे के अनुसार हर घंटे ब्रेक लेना. सही पोस्चर रखना और नियमित एक्सरसाइज करना रीढ़ की हड्डी को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/PEAJxoO

Saturday, February 14, 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आएगी पुराने रिश्तों की याद, दिल की बात कहने का दिन, विदेशों से आज आएगा पैसा

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आएगी पुराने रिश्तों की याद, दिल की बात कहने का दिन, विदेशों से आज आएगा पैसा
Aaj Ka Mesh Rashifal 15 February 2026 : मेष राशि के आज खर्च बढ़ने के योग हैं. विदेशी स्रोतों से लाभ होगा. पर्दे के पीछे से किया गया काम लाभ पहुंचाएगा. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि त्रियोदशी और नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 12.13 से 12.57 तक रहेगा. लोकल 18 से बात करते हुए मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सूर्य की नजर आपकी राशि पर है. मित्रता और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अच्छे योग बनेंगे. नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/HXf2EAg

Intercropping Benefit : एक खेत में 3 फसलें, सहफसली ट्रिक से लाखों में पैसे पीट रहा ये किसान

Intercropping Benefit : एक खेत में 3 फसलें, सहफसली ट्रिक से लाखों में पैसे पीट रहा ये किसान
Chilli Intercropping : एक ही खेत से एक साथ कई फसलों को उत्पादन किसानों की किस्मत बदल रहा है. इस विधि को सहफसली खेती कहते हैं. बाराबंकी के किसान सतेंद्र वर्मा इन दिनों हरी मिर्च उगा रहे हैं. उन्होंने एक बीघे में 3 तरह की मिर्च लगाई है. एक फसल पर एक से डेढ़ लाख रुपये मुनाफा आराम से हो जाता है. लोकल 18 से बात करते हुए किसान सत्येंद्र कहते हैं कि एक बीघे में करीब 20 हजार रुपये लागत आती है. एक बार लगाने के बाद तीन से चार महीने तक फसल मिलती रहती है. पौधा लगाने के 60 से 70 दिन बाद फल निकलने लगते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/AYSRi36

Friday, February 13, 2026

Aaj Ka Mithun Rashifal: प्रेम, प्रगति और प्रतिष्ठा का दिन, जानिए कैसा रहेगा 14 फरवरी, मिथुन राशि के लिए बड़ा संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: प्रेम, प्रगति और प्रतिष्ठा का दिन, जानिए कैसा रहेगा 14 फरवरी, मिथुन राशि के लिए बड़ा संकेत
Aaj Ka Mithun Rashifal 14 February 2026 : आज वैलेंटाइन डे के साथ शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग मिथुन राशि के लिए विशेष शुभ संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार करियर, धन और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. आज लिया गया सही निर्णय भविष्य की उन्नति का आधार बन सकता है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/hYwEW6t

चित्रकूट में सजेगा भक्ति का विराट मंच, 53वें रामायण मेले की भव्य शुरुआत, देशभर के कलाकार करेंगे रामकथा का जीवंत मंचन

चित्रकूट में सजेगा भक्ति का विराट मंच, 53वें रामायण मेले की भव्य शुरुआत, देशभर के कलाकार करेंगे रामकथा का जीवंत मंचन
Chitrakoot Latest News : प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट 15 फरवरी से भक्ति और संस्कृति के महासंगम का साक्षी बनने जा रही है. 53वें राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव में देशभर के संत, कलाकार और सांस्कृतिक दल जुटेंगे. पांच दिनों तक भजन, नृत्य नाटिका और लोकगीतों की प्रस्तुति से पूरा क्षेत्र राममय वातावरण में डूबा रहेगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/7Nd10hg

Dhaniya Ke Fayade: इसका साइज मत देखो, देखो इसका फायदा, यह छुटकु बीमारी को मच्छर की तरह भगाता है

Dhaniya Ke Fayade: इसका साइज मत देखो, देखो इसका फायदा, यह छुटकु बीमारी को मच्छर की तरह भगाता है
Benefits Of Corriander Leaves: धनिया के पत्ते पाचन सुधारने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके साथ यह अन्य कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करते हैं. आयुर्वेद में धनिया के पत्तों का काफी महत्व है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/R8wMc6g

Greater Noida : 'गृह युद्ध कराना चाहते हैं राहुल', क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- ऐसा पहली बार नहीं

Greater Noida : 'गृह युद्ध कराना चाहते हैं राहुल', क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- ऐसा पहली बार नहीं
Giriraj Singh News : ग्रेटर नोएडा में आयोजित दिल्ली फेयर 2026 के 61वें एडिशन के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे. यहां उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. विपक्ष की ओर से किसानों को गुमराह करना दुर्भाग्यपूर्ण है. कुछ लोग समझदार होते हुए भी नासमझ बनने का प्रयास करते हैं और भ्रम फैलाते हैं. कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इसी श्रेणी में आते हैं. राहुल गांधी किसानों को भड़काने में लगे हैं. देश में अशांति फैलाना चाहते हैं. हमारे गांव में ऐसे झूठे को ‘लुच्चा’ कहा जाता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/4rqcDya

Thursday, February 12, 2026

बंजर नहीं बेकार सोच है, हर मिट्टी उगल सकती है सोना, मिट्टी परीक्षण से बदलेगी तस्वीर, जानें तरीका

बंजर नहीं बेकार सोच है, हर मिट्टी उगल सकती है सोना, मिट्टी परीक्षण से बदलेगी तस्वीर, जानें तरीका
Ballia Latest News : बलिया के कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धरती का कोई भी टुकड़ा बेकार नहीं होता. मिट्टी परीक्षण के जरिए उसकी कमी पहचानकर अम्लीय, क्षारीय, जलभराव या पथरीली जमीन को भी खेती योग्य बनाया जा सकता है. सही फसल चयन और वैज्ञानिक उपाय अपनाकर किसान बंजर कही जाने वाली भूमि से भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/a6wJSzm

Wednesday, February 11, 2026

UP Weather: यूपी वालों को अभी ठंड से मिलेगी राहत, आज से ऐसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट आया सामने

UP Weather: यूपी वालों को अभी ठंड से मिलेगी राहत, आज से ऐसा रहेगा मौसम, IMD का ताजा अपडेट आया सामने
UP Weather: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है. ठंड और कोहरे से जूझ रहे प्रदेश में अगले 2–3 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होगी. लखनऊ में हल्की सुबह-शाम की ठंड रहेगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना रहेगा. फिलहाल किसी चेतावनी की जरूरत नहीं है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/qtva0yN

Tuesday, February 10, 2026

Success Story : रायबरेली के इस किसान ने मॉर्डन ट्रिक से उगाई शिमला मिर्च, नौकरी नहीं लगी, अब उससे ज्यादा कमा रहा

Success Story : रायबरेली के इस किसान ने मॉर्डन ट्रिक से उगाई शिमला मिर्च, नौकरी नहीं लगी, अब उससे ज्यादा कमा रहा
Success Story Raebareli Farmer : बाराबंकी के किसान नवीन मौर्य शिमला मिर्च की खेती मल्चिंग विधि से करते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए वे कहते हैं कि ये एक ऐसी तकनीक है, जिसमें फसल को सिंचाई की जरूरत कम पड़ती है. मिट्टी से वाष्पीकरण कम होता है. रोग लगने का खतरा कम रहता है. सब्जियों की खेती से उन्हें सालाना 6 लाख रुपये की कमाई आसानी से हो जाती है. नवीन मौर्य किसान परिवार से आते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कृषि में परास्नातक किया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/CahEcSD

Ber Ke Fayde: त्वचा, दिल और पाचन के लिए बेहतरीन.... बेर के चमत्कारिक लाभ, ऐसे करें इसका सेवन

Ber Ke Fayde: त्वचा, दिल और पाचन के लिए बेहतरीन.... बेर के चमत्कारिक लाभ, ऐसे करें इसका सेवन
सर्दियों में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत और सुंदरता के लिए भी बेर का सेवन फायदेमंद है. पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और विटामिन C त्वचा में कोलेजन निर्माण बढ़ाकर निखार लाता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/0jz6isa

UP Weather: यूपी में ठंड की हुई अब छुट्टी, ग्रीन जोन में पहुंचे सभी जिले, इस दिन बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम

UP Weather: यूपी में ठंड की हुई अब छुट्टी, ग्रीन जोन में पहुंचे सभी जिले, इस दिन बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को लखनऊ से गोरखपुर तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में धूप तीखी महसूस होगी. बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान शाहजहांपुर में दर्ज हुआ.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/dixr0p6

Monday, February 9, 2026

UP Weather: यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, बरेली, गोरखपुर समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, गिरेगा तापमान

UP Weather: यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, बरेली, गोरखपुर समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, गिरेगा तापमान
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। तेज धूप के बाद अब सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. गोरखपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि मऊ, बलिया, बाराबंकी जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी है. अयोध्या, वाराणसी, मेरठ, कानपुर जैसे जिलों में आसमान साफ और धूप खिली रहेगी. लखनऊ में न्यूनतम 9 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस, नोएडा में न्यूनतम 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव ला सकता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/OfQWanK

Sunday, February 8, 2026

Aaj Ka Mithun Rashifal : ये काम करेंगे तभी बढ़ेगा प्यार, चोरी होने का भी खतरा, मिथुन राशि को आज लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Mithun Rashifal : ये काम करेंगे तभी बढ़ेगा प्यार, चोरी होने का भी खतरा, मिथुन राशि को आज लापरवाही पड़ेगी भारी
Aaj Ka Mithun Rashifal 9 february 2026 : हमारे साथ कब क्या होगा, इसका कुछ अता-पता नहीं है. हमारा राशिफल हमें इसी अज्ञात के बारे में बताता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलजुला रहेगा. बुध के अष्टम भाव में होने से व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि आज आपकी राशि के नवम भाव में बुध, शुक्र और राहु की युति एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग बना रही है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/6eREG2m

Chitrakoot News : चित्रकूट के बच्चों पर ये कैसी आफत! महामारी की तरह फैल रहा रोग, अस्पतालों में मरीजों की बाढ़

Chitrakoot News : चित्रकूट के बच्चों पर ये कैसी आफत! महामारी की तरह फैल रहा रोग, अस्पतालों में मरीजों की बाढ़
Chitrakoot ki local news : मौसम का अचानक बदलता मिजाज बच्चों के लिए घातक हो गया है. सुबह हल्की ठंड, दोपहर में चटक धूप और रात होते-होते सर्द हवाओं के इस उतार-चढ़ाव ने खतरा बढ़ा दिया है. चित्रकूट में जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक बड़ी संख्या में माता पिता अपने नौनिहालों को लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों बाल रोगियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गई है. ओपीडी में हर दिन सैकड़ों बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार और सीने में जकड़न के साथ पहुंच रहे हैं. लोकल 18 ने सीएचसी मानिकपुर के अधीक्षक डॉ. शेखर से बात की.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/huF2JvD

Saturday, February 7, 2026

नो शुगर लड्डू ने मचाया धमाल, बलिया में स्वाद और सेहत का अनोखा मेल, दुकान बनी चर्चा का केंद्र

नो शुगर लड्डू ने मचाया धमाल, बलिया में स्वाद और सेहत का अनोखा मेल, दुकान बनी चर्चा का केंद्र
Ballia Latest News : बलिया में एक अनोखा मेथी लड्डू लोगों की जुबान पर छा गया है. बिना शुगर से तैयार यह लड्डू स्वाद में जबरदस्त और सेहत के लिहाज से फायदेमंद बताया जा रहा है. शुगर मरीज भी इसे बेझिझक खा रहे हैं. दूध. गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बना यह लड्डू तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/eJZVg8L

Aaj Ka Mithun Rashifal : लव लाइफ में बढ़ सकता है तनाव, करियर और बिजनेस में मिलेंगे संकेत, जाने आज का मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal : लव लाइफ में बढ़ सकता है तनाव, करियर और बिजनेस में मिलेंगे संकेत, जाने आज का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 08 February 2026 : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला जुला प्रभाव लेकर आया है. स्वास्थ्य और लव लाइफ में सतर्कता जरूरी है. प्रेम विवाह को लेकर चर्चा टालना बेहतर रहेगा. वहीं करियर. व्यापार और दांपत्य जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. सही निर्णय और संयम से दिन को अनुकूल बनाया जा सकता है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/zKcXEBL

Friday, February 6, 2026

नाबालिग बच्ची के साथ IVF सेंटर में गंदा खेल, जबरन कराया ऐसा काम, सुनकर सिहर जाएंगे आप

नाबालिग बच्ची के साथ IVF सेंटर में गंदा खेल, जबरन कराया ऐसा काम, सुनकर सिहर जाएंगे आप
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर आईवीएफ सेंटर में ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का सनसनीखेज सामने आया है. पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरी साजिश में शामिल चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/zHGV5AE

Thursday, February 5, 2026

ज्यादा नंबर की होड़ बन रही डिप्रेशन की वजह, विशेषज्ञों की सलाह से तनाव मुक्त होकर करें परीक्षा की तैयारी

ज्यादा नंबर की होड़ बन रही डिप्रेशन की वजह, विशेषज्ञों की सलाह से तनाव मुक्त होकर करें परीक्षा की तैयारी
Lakhimpur Kheri latest news : बोर्ड परीक्षाओं की तारीख नजदीक आते ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है. पढ़ाई का दबाव, अच्छे अंक लाने की चिंता और अधूरी तैयारी के कारण कई बच्चे डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि रोजाना कई छात्र इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/auIqiUy

लखनऊ में फिर घट गई चाइनीज मांझे से घटना, युवक के कट गए होंठ, नहीं मान रहे लोग

लखनऊ में फिर घट गई चाइनीज मांझे से घटना, युवक के कट गए होंठ, नहीं मान रहे लोग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिला है. गुरुवार को चाइनीज मांझे से आर्मी से रिटायर्ड बृजेश राय गंभीर रूप से घायल हो गए. बृजेश राय कैंसर हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. अर्जुनगंज निवासी बृजेश राय के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ZUbmDY9

बाढ़ में भी काम आती हैं नेपाल की नदियों से बहती लकड़ियां, इसी से चलता है महराजगंज का घर-चूल्हा!

बाढ़ में भी काम आती हैं नेपाल की नदियों से बहती लकड़ियां, इसी से चलता है महराजगंज का घर-चूल्हा!
महराजगंज के सीमावर्ती इलाके में बरसात के मौसम में नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन जाती है. इस कठिन मौसम में स्थानीय लोग नदियों से लकड़ियां निकालते हैं, जिसे वे अपने घर में ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं. यह काम जोखिमभरा होने के बावजूद, कई परिवारों के लिए जीवन और जीविका का साधन है. नदियों के किनारे लकड़ियों के गट्ठर इस संघर्ष और अवसर की कहानी बयान करते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/OTCXDrZ

पूर्व मध्य रेल चलाएगा 285 विशेष ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, यहां देखें सबकुछ

पूर्व मध्य रेल चलाएगा 285 विशेष ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, यहां देखें सबकुछ
Holi Special Trains 2026: होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं. यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा एक मार्च से 22 मार्च के बीच कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों (ट्रिप) के परिचालन का निर्णय लिया गया है. 

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ifmVlHM

Wednesday, February 4, 2026

Dangerous Waterfalls: मिर्जापुर के खतरनाक वाटरफॉल! खूबसूरती के पीछे छुपा जानलेवा खतरा, जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी

Dangerous Waterfalls: मिर्जापुर के खतरनाक वाटरफॉल! खूबसूरती के पीछे छुपा जानलेवा खतरा, जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी
Dangerous Waterfalls of Mirzapur: मिर्जापुर अपनी विंध्याचल की पहाड़ियों, घने जंगलों और प्राकृतिक जलप्रपातों के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां के वाटरफॉल दूर-दूर से सैलानियों को आकर्षित करते हैं. लेकिन इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. उफनता पानी, फिसलन भरे पत्थर, गहरी खाइयां और कमजोर नेटवर्क जैसी समस्याएं इन जगहों को और भी जोखिम भरा बना देती है. बीते वर्षों में मिर्जापुर के कई वाटरफॉल पर हादसों में लोगों की जान जा चुकी है. जिसके बाद प्रशासन को कुछ स्थानों पर पाबंदी भी लगानी पड़ी. ऐसे में अगर आप मिर्जापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खतरनाक वाटरफॉल के बारे में पहले से जानना और पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/jCImFSt

Tuesday, February 3, 2026

Ellen Forrest Kanpur: कानपुर चिड़ियाघर की 52वीं सालगिरह कल, बच्चों के लिए तोहफा, पहले 52 के लिए प्रवेश मुफ्त

Ellen Forrest Kanpur: कानपुर चिड़ियाघर की 52वीं सालगिरह कल, बच्चों के लिए तोहफा, पहले 52 के लिए प्रवेश मुफ्त
Ellen Forrest Kanpur: कानपुर का एलेन फॉरेस्ट 52 साल का हो गया. शहर की भागदौड़ से दूर, हरियाली और सुकून के बीच बसा यह चिड़ियाघर बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास केंद्र बन चुका है. स्थापना दिवस के मौके पर पहले 52 बच्चों को फ्री एंट्री, झीलों और दुर्लभ जीवों की भरमार, और जानवरों से जुड़ी रोचक गतिविधियां—सब कुछ इस जश्न को और खास बना रहे हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/uNXLGDO

Monday, February 2, 2026

थैंक्यू योगी जी... ऑपरेशन के बाद खुशी ने बोला पहला शब्द, 90KM पैदल चल सीएम से की थी मुलाकात, बदल गई जिंदगी

थैंक्यू योगी जी... ऑपरेशन के बाद खुशी ने बोला पहला शब्द, 90KM पैदल चल सीएम से की थी मुलाकात, बदल गई जिंदगी
उत्तर प्रदेश के कानपुर की मूक-बधिर किशोरी खुशी गुप्ता का जीवन अब बदल गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए 90 किलोमीटर पैदल चलकर सुर्खियों में आई खुशी का कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्व कियागया है. सर्जरी के बाद खुशी सुनने लगी है और लोगों की आवाज पर रिएक्ट भी करने लगी है. ऑपरेशन के बाद खुशी के पहले शब्द सीएम योगी थैंक्यू था.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/BsMOqJy

Amla benefits : सर्दियों में आंवले का पानी अमृत! वायरल संक्रमण रहेगा दूर, दूध जैसी चमकेगी त्वचा, रुक जाएंगे झड़ते बाल

Amla benefits : सर्दियों में आंवले का पानी अमृत! वायरल संक्रमण रहेगा दूर, दूध जैसी चमकेगी त्वचा, रुक जाएंगे झड़ते बाल
Amla water benefits : सर्दियों में शरीर को ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है. इस मौसम में आंवला अमृत समान है. लोग आंवले का सेवन चटनी, मुरब्बा या जूस के रूप में करते हैं, लेकिन आंवले का पानी भी सेहत के लिए रामबाण है. लोकल 18 ने रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव से बात की. डॉ. स्मिता बताती हैं कि आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर है. सर्दियों में इसका पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है. इससे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण नहीं होता. त्वचा चमकदार रहती है. बाल सफेद नहीं होते.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/nXoCp1c

तुलसी का पौधा क्यों हो जाता है कमजोर? ये कटाई का तरीका अपनाएं, साल भर रहेगा हरा-भरा

तुलसी का पौधा क्यों हो जाता है कमजोर? ये कटाई का तरीका अपनाएं, साल भर रहेगा हरा-भरा
घर में लगा तुलसी का पौधा अगर जल्दी कमजोर हो रहा है या लंबा होकर सूखने लगा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह नियमित कटाई न होना हो सकती है. सही तरीके से ऊपर से पत्तियां तोड़ते रहने से तुलसी झाड़ीदार बनती है और नई-नई शाखाएं निकलती हैं. वहीं, पौधे में फूल आते ही उन्हें हटा देना चाहिए, क्योंकि फूल आने के बाद तुलसी की बढ़वार रुक जाती है और पौधा धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/eF2Xswa

यूपी-112 में नए दोपहिया वाहनों के शामिल होने से कानपुर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार!

यूपी-112 में नए दोपहिया वाहनों के शामिल होने से कानपुर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार!
कानपुर में यूपी-112 की आपात सेवा और तेज़ व प्रभावी हुई. कमिश्नरेट पुलिस को 20 नए दोपहिया वाहन मिले हैं, जिससे संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी. अब आम जनता आपात स्थिति में पहले से कहीं जल्दी मदद पा सकेगी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/6rX0i9Q

Sunday, February 1, 2026

Aaj Ka Mithun Rashifal : आदित्य मंगल योग के चलते पति -पत्नी के रिश्तों में होगा सुधार, मिथुन जातकों के जीवन में आएगा बदलाव

Aaj Ka Mithun Rashifal : आदित्य मंगल योग के चलते पति -पत्नी के रिश्तों में होगा सुधार, मिथुन जातकों के जीवन में आएगा बदलाव
Aaj Ka Mithun Rashifal 02 February 2026 : बाराबंकी जिले के जैदपुर की रहने वाली बुनकर अलीमा शमीम ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हुनर के दम पर हालात बदले जा सकते हैं. कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझने के बावजूद उन्होंने पुश्तैनी बुनकरी को अपनाया और आज आत्मनिर्भर बनकर कई परिवारों को रोजगार भी दे रही हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/2Ux7Hhl

Bareilly News: बरेली का धोपेश्वर नाथ मंदिर, जहां शिवलिंग और पवित्र कुंड में छुपी हैं अद्भुत शक्तियां!

Bareilly News: बरेली का धोपेश्वर नाथ मंदिर, जहां शिवलिंग और पवित्र कुंड में छुपी हैं अद्भुत शक्तियां!
Bareilly News: चर्म रोग का निवारण ऐसी अटूट मान्यता है. कि इस कुंड में स्नान करने से एलर्जी, दाने, और सभी प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं. मंदिर का इतिहास बताता है. कि अवध के नवाब शुजाउद्दौला की बेगम की मनोकामना यहाँ पूरी हुई थी. जिसके बाद नवाब ने इस सरोवर की कच्ची सीढ़ियों को पक्का करवाया था.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/uV5mhsr