![]() |
| Advertisement |
टिहरी डैम की झील के पानी के उतार चढ़ाव के चलते भूस्खलन और भूधसांव से खतरे की जद में रह रहे 17 गांवों के 415 परिवारों के विस्थापन की अब उम्मीद जगी है. टिहरी ज़िले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक कराई जाएगी जिसमें ग्रामीणों की समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा. बता दें कि टिहरी झील के पानी के उतार चढ़ाव से नंदगांव, भटकंडा, रोलाकोट, ऊठड़, पिपोला सहित 17 गांवों में भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है और ग्रामीण लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे हैं. इसके लिए ग्रामीण कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2st1BmE

0 comments: