Wednesday, December 31, 2025

यूक्रेन-रूस युद्ध की आंच हिमालय तक, देहरादून के आसन बैराज से रूठे मेहमान परिंद

यूक्रेन-रूस युद्ध की आंच हिमालय तक, देहरादून के आसन बैराज से रूठे मेहमान परिंद
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का आसन बैराज बर्ड लवर के लिए बेस्ट स्पॉट माना जाता है जहां प्रवासी पक्षियों का डेरा लगा होता है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही यहां साइबेरियन पक्षियों की उतनी संख्या देखने के लिए नहीं मिल रही है जितनी पहली हुआ करती थी.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/sK1gruk

ठिठुरती ठंड में प्रशासन का 'कवच': आधार कार्ड दिखाते ही मिलेगा आशियाना

ठिठुरती ठंड में प्रशासन का 'कवच': आधार कार्ड दिखाते ही मिलेगा आशियाना
Amethi Latest News : जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनमानस को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. निराश्रित, बेघर और आपात स्थिति में छत की जरूरत वाले लोगों के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक रैन बसेरों की शुरुआत कर दी गई है. इन रैन बसेरों में 24 घंटे ठहरने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/wjgPtmO

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान निर्णायक मोड़ पर, जानें क्‍या होगा असर

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान निर्णायक मोड़ पर, जानें क्‍या होगा असर
Chitrakoot Latest News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है. मैपिंग और डिजिटलाइजेशन का पहला चरण पूरा होने के बाद अब उन मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिनका विवरण तय समय सीमा में सत्यापित नहीं हो सका या जिनके गणना प्रपत्र जमा नहीं किए गए हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/BGipDea

Tuesday, December 30, 2025

रामलला की बन गई नई पोशाक, इतनी खूबसूरत की पूछो नहीं, देखते हो मोह लेगी मन

रामलला की बन गई नई पोशाक, इतनी खूबसूरत की पूछो नहीं, देखते हो मोह लेगी मन
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर रामलला मनीष त्रिपाठी द्वारा डिजाइन की गई स्वर्ण जड़ित, पारंपरिक पीतांबर पोशाक में भक्तों को दिव्य स्वरूप में दर्शन देंगे.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/iWx1FIz

मिथुन राशि की किस्मत बदलेगी आज नई डील, लव लाइफ में आएगा हीर-रांझा वाला फील

मिथुन राशि की किस्मत बदलेगी आज नई डील, लव लाइफ में आएगा हीर-रांझा वाला फील
Aaj Ka Mithun Rashifal 31 December 2025 : मिथुन राशि के जातक आज भगवान गणेश के 12 नामों का जाप और किसी जरूरतमंद को खान, पीने की वस्तुएं भेंट करें. इससे करियर में लाभ मिलेंगे. आज साल 2025 का आखिरी दिन है, ऐसे में जश्न का माहौल रहेगा और आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी. कोशिश करें कि आज सुबह 8:00 बजे से पहले ही अपना रिवीजन या टॉपिक को कंप्लीट कर लें. दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/SDFjswI

कोहरे ने ट्रेनों को बनाया कछुआ, कई गाड़ियां 14-14 घंटे लेट, ठिठुर रहे यात्री

कोहरे ने ट्रेनों को बनाया कछुआ, कई गाड़ियां 14-14 घंटे लेट, ठिठुर रहे यात्री
Trains Delayed DDU Junction : घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. रेलवे स्टेशन पर यात्री कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं. कोहरे की मार का सबसे बुरा असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ा है. कई ट्रेनें 14-14 घंटे की देरी से चल रही हैं. सियालदह राजधानी 14 घंटे, हावड़ा राजधानी 14 घंटे, पटना राजधानी 13 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 7 घंटे लेट चल रही है. ट्रेनों में सवार लोग अपना-अपना स्टेशन आने का इंतजार कर रहे हैं, और जो स्टेशन पर हैं, उन्हें अपनी ट्रेन का इंतजार है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ReMPYgO

Monday, December 29, 2025

मिथुन राशि को ऑफिस में मिलेगी शाबाशी, आज मिल सकती है सपनों की शहजादी

मिथुन राशि को ऑफिस में मिलेगी शाबाशी, आज मिल सकती है सपनों की शहजादी
Aaj Ka Mithun Rashifal 30 December 2025 : करियर के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने किसी खास मित्र या सगे संबंधी के कारण योग्यता के आधार पर नौकरी की शुभ सूचना मिल सकती है. आज किसी अजनबी से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए बेहद ही खास साबित होगा. दांपत्य जीवन में चल रहे मनभेद खत्म होंगे. संतान की तरफ से भी कोई शुभ सूचना मिलने के योग हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/MJrZgkp

8 महीने बाद दुल्हन का पता चला सच, दूल्हा मलता रहा हाथ, बोला- निशा अच्छा नहीं..

8 महीने बाद दुल्हन का पता चला सच, दूल्हा मलता रहा हाथ, बोला- निशा अच्छा नहीं..
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक को बिचौलियों के माध्यम से शादी करना भारी पड़ गया. 50 हजार रुपये लेकर दलालों ने शादी तो करा दी, लेकिन लुटेरी दुल्हन महज 8 माह बाद लाखों के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/jniO3zY

Sunday, December 28, 2025

चंद्रमा का अनुकूल गोचर देगा आर्थिक मजबूती, प्रेम और करियर में आएगी नई ऊर्जा

चंद्रमा का अनुकूल गोचर देगा आर्थिक मजबूती, प्रेम और करियर में आएगी नई ऊर्जा
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 December 2025 : भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना और उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाने से मानसिक शांति और रुके कार्यों में तेजी आएगी. कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का दोगुना फल मिलेगा. व्यापार में आर्थिक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/gc2SRuo

ताला नगरी अलीगढ़: 155 साल से दुनिया की सुरक्षा का मजबूत भरोसा, जानें खासियत

ताला नगरी अलीगढ़: 155 साल से दुनिया की सुरक्षा का मजबूत भरोसा, जानें खासियत
Aligarh Latest News : उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने मजबूत और भरोसेमंद तालों के लिए जाना जाता है. ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में ताले बनाने की परंपरा करीब 155 साल पुरानी है. यह उद्योग न सिर्फ शहर की पहचान है, बल्कि लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी का भी आधार बना हुआ है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/tQ3oquG

इंटरनेशनल सोशल मीडिया पर छाई यूपी पुलिस, हैशटैग ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंटरनेशनल सोशल मीडिया पर छाई यूपी पुलिस, हैशटैग ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
UP Police trend : उत्तर प्रदेश पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. सीनियर अफसरों के सम्मेलन से जुड़ा हैशटैग #यूपी_पुलिस_मंथन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा. कुछ ही समय में यह नंबर एक स्थान पर पहुंच गया और करोड़ों लोगों तक पहुंच बना सका.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/OfkaNJc

दर्द से लेकर सूजन तक में रामबाण, सदियों से चौंकाता रहा है हरसिंगार

दर्द से लेकर सूजन तक में रामबाण, सदियों से चौंकाता रहा है हरसिंगार
Harsingar benefits : आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही पेड़-पौधों की औषधीय शक्ति का पहचान होता आ रहा है. हमारे घर या बगीचे में ही ऐसे पौधे होते हैं, जो गंभीर बीमारियों में भी राहत दे सकते हैं. ऐसा ही एक पौधा है हरसिंगार, जिसे अंग्रेजी में नाइट जैस्मिन के नाम से जाना जाता है. दर्द और सूजन में ये रामबाण है. हरसिंगार के पत्तों में पिरियोड्राइड ग्लाइकोसाइड और अल्कलॉइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/NrgUQP0

Saturday, December 27, 2025

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास! घर में रहेगी मेहमानों की रौनक

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास! घर में रहेगी मेहमानों की रौनक
Aaj Ka Kark Rashifal 28 December: आज रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है. आज पौष मास की अष्टमी तिथि है और ग्रह नक्षत्र की स्थिति भावनात्मक संतुलन, पारिवारिक जुड़ाव और धार्मिक रुचि को बढ़ाएगी. अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है और धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है, रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी, वहीं अविवाहित जातकों को नए संबंध बनने का अवसर मिल सकता है. जानिए आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/iwrDYm6

वार्ड की समस्याओं पर भिड़े पार्षद, अखबार की कटिंग पहनकर पहुंचे

वार्ड की समस्याओं पर भिड़े पार्षद, अखबार की कटिंग पहनकर पहुंचे
Kanpur Latest News : नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदन की बैठक उस समय सुर्खियों में आ गई, जब सत्ताधारी दल के पार्षदों के बीच ही जमकर हंगामा देखने को मिला. वार्डों की समस्याओं को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई. हालात इतने बिगड़े कि मेयर को सख्त रुख अपनाना पड़ा, हालांकि हंगामे के बावजूद सदन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर दिए गए.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/YvpQ4Ue

Friday, December 26, 2025

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर मोतीझील में ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था लागू

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर मोतीझील में ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था लागू
Kanpur Traffic Plan : गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर मोतीझील में आयोजित प्रार्थना सभा और लंगर कार्यक्रम को लेकर जिला यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था तय की गई है. यह व्यवस्था 27 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/5ZuEajt

अगोले की कटाई से लेकर तौलाई तक, ये 5 तरीके बढ़ाएंगे गन्ने का वजन

अगोले की कटाई से लेकर तौलाई तक, ये 5 तरीके बढ़ाएंगे गन्ने का वजन
Sugarcane farming tips : गन्ने की कटाई का सीजन चरम पर है, लेकिन सही जानकारी के अभाव में किसान अक्सर अपनी मेहनत की पूरी कीमत नहीं वसूल पाते. गन्ने का अच्छा वजन और बेहतर रिकवरी प्राप्त करने के लिए कटाई का तरीका और समय बेहद महत्त्वपूर्ण है. एक्सपर्ट का कहना है कि बेहतर प्रबंधन से किसान अपनी आय में ग्रोथ कर सकते हैं. जैसे अगोले को ज्यादा नीचे से न काटें, क्योंकि इससे ऊपरी पोरियों का रस सूखने लगता है. आइए ऐसी ही जरूरी बातें जानते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/jZYFXma

हरियाणा–ग्रेटर नोएडा पुल से बदलेगी एनसीआर की तस्वीर

हरियाणा–ग्रेटर नोएडा पुल से बदलेगी एनसीआर की तस्वीर
Noida Latest News : हरियाणा के मंझावली और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल मार्ग के निर्माण से एनसीआर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस पुल से हरियाणा और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को सीधा लाभ मिलेगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/3SNLbQM

BJP के ब्राह्मण नेताओं को शिवपाल यादव ने दिया सपा में आने का न्यौता

BJP के ब्राह्मण नेताओं को शिवपाल यादव ने दिया सपा में आने का न्यौता
एसआईआर से घुसपैठियों के वोट काटने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो सैकड़ों साल से रह रहे हैं, उनका यहां वोट है, वो उनका वोट काटना चाह रहे हैं. वो मुसलमानों और सपा का वोट काटना चाह रहे हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ufSYkEQ

Thursday, December 25, 2025

यूपी में तेंदुए का आतंक, 24 घंटे में दो औरतों को मार डाला, पहुंचे अधिकारी

यूपी में तेंदुए का आतंक, 24 घंटे में दो औरतों को मार डाला, पहुंचे अधिकारी
Balrampur Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में तेंदुएं के हमले में दो महिलाओं की मौत से सनसनी फैल गई. एक ही दिन में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में तेंदुए ने एक भारतीय और दूसरी नेपाली महिला का शिकार किया. घटना भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोहेलवा जंगल के भांभर वन क्षेत्र में घटित हुई.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/QwiXVGZ

Wednesday, December 24, 2025

क्या बालकनी का दक्षिण दिशा में होना खतरनाक? काला और लाल फूल भी शुभ नहीं

क्या बालकनी का दक्षिण दिशा में होना खतरनाक? काला और लाल फूल भी शुभ नहीं
Balcony as per vastu shastra : हर व्यक्ति अपना आशियाना चाहता है. अक्सर लोग नया घर लेते या बनाते समय कई बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन एक जरूरी बात पर ध्यान नहीं देते हैं. ये गलती आगे चलकर भारी पड़ती है. ये है वास्तु के हिसाब से घर की बालकनी का होना. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि व्यक्ति को घर लेने से पहले दिशा और मुहूर्त के अलावा वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखना चाहिए. पूर्व और उत्तर दिशा में बालकनी का होना काफी शुभ माना जाता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/NM7nVg5

ऐतिहासिक क्राइस्ट द किंग चर्च, देश के तीन प्रमुख ईसाई तीर्थ स्थलों में शामिल

ऐतिहासिक क्राइस्ट द किंग चर्च, देश के तीन प्रमुख ईसाई तीर्थ स्थलों में शामिल
Special for Christmas : ईसाई धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार मुगलसराय स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च आस्था और इतिहास का अनोखा संगम है. यूरोपियन कॉलोनी में स्थित यह चर्च देश के उन तीन विशेष तीर्थ स्थलों में शामिल है, जहां प्रभु बाल येशु का गिरजाघर मौजूद है. हर साल क्रिसमस और अन्य धार्मिक आयोजनों पर यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन और प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/SQo4eXT

कमरा बंद कर लेती और... मम्मी की अय्याशी की कहानी, बेटी की जुबानी

कमरा बंद कर लेती और... मम्मी की अय्याशी की कहानी, बेटी की जुबानी
Sambhal Husband Murder News: 15 दिसंबर को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक क्षत-विक्षत मानव शव मिला था. शव का सिर व हाथ गायब थे. हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके सिर और हाथ-पैर अलग कर दिए गए.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/6GAFTo5

Tuesday, December 23, 2025

रिश्तों में बदलेगी कर्क राशि की बातचीत, प्रमोशन के भी योग, आज चांदी रखें साथ

रिश्तों में बदलेगी कर्क राशि की बातचीत, प्रमोशन के भी योग, आज चांदी रखें साथ
Aaj Ka Kark Rashifal 24 December 2025 : कर्क राशि के लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है. नौकरी और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. परिवार में सहयोग और समझ बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. आज किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे चलकर रिश्ते का रूप ले सकती है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. नई डील या पार्टनरशिप की शुरुआत भी आज के दिन शुभ रहेगी. महिला मित्र या रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/nquWb4k

चित्रकूट में मिलेट्स महोत्सव, बुंदेलखंड की बंजर भूमि पर उगाए जाएंगे मोटे आनाज

चित्रकूट में मिलेट्स महोत्सव, बुंदेलखंड की बंजर भूमि पर उगाए जाएंगे मोटे आनाज
Chitrakoot News : चित्रकूट में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को फिर से लाभ का जरिया बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू हो रही है. इसका उद्देश्य सिर्फ एक मेला भर लगाना नहीं, बल्कि किसानों को उस परंपरा से जोड़ना है, जो कभी बुंदेलखंड की पहचान हुआ करती थी. इस मेले में खेती को सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि बाजार और उपभोक्ता से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/W6NrhaV

Monday, December 22, 2025

मेष राशि वाले ख्यालों में खोए रहेंगे आज, नींद की कमी आपको करेगी परेशान

मेष राशि वाले ख्यालों में खोए रहेंगे आज, नींद की कमी आपको करेगी परेशान
Aaj Ka Mesh Rashifal 23 December 2025 : मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव एकांत, अध्यात्म और खर्चे से जुड़ा हुआ माना जाता है. आज आपकी शक्ति बढ़ी रहेगी. सेहत के नजरिए से दिन ठीक है. नींद की कमी से मानसिक थकान हो सकता है. निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है. फोन कम से कम चलाएं. सुबह थोड़ा पहले उठकर योग और प्राणायाम जरूर करें. किसी गरीब को कपड़ा या कम्बल दान करें. आर्थिक लाभ होगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/4bfqm37

आज कर्क राशि के लिए खास दिन, पूरे होंगे अटके काम, रिश्तों में आएगी गर्माहट

आज कर्क राशि के लिए खास दिन, पूरे होंगे अटके काम, रिश्तों में आएगी गर्माहट
Aaj Ka Kark Rashifal 22 December 2025 : कर्क राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा गुजरेगा. घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. जिन बातों को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव था, वे दूर होंगे. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और मधुरता बढ़ेगी. पुरानी डील या भुगतान आज आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ध्यान, योग और प्रकृति के बीच समय बिताना आपको आज लाभ देगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/tD6FaU4

पूर्व छात्रों की एकजुटता बनी IIT की मिसाल, ₹11 करोड़ की दी गुरु दक्षिणा

पूर्व छात्रों की एकजुटता बनी IIT की मिसाल, ₹11 करोड़ की दी गुरु दक्षिणा
Kanpur Latest News : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के 1986 बैच ने अपनी 40वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाते हुए मातृसंस्था को बड़ी गुरु दक्षिणा दी है. देश विदेश से जुटे पूर्व छात्रों ने छात्र कल्याण और कैंपस विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए ₹11 करोड़ देने का संकल्प लिया. यह पहल संस्थान के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/7ObGa68

Sunday, December 21, 2025

बिना केमिकल, बिना खर्च, दादी-नानी का नुस्खा दे रहा ग्लोइंग स्किन

बिना केमिकल, बिना खर्च, दादी-नानी का नुस्खा दे रहा ग्लोइंग स्किन
Skin care tips : महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के दौर में दादी-नानी का देसी नुस्खा एक बार फिर चर्चा में है. सरसों के उबटन से त्वचा को प्राकृतिक पोषण, चमक और नमी मिलती है. यह आसान घरेलू उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के डेड स्किन हटाकर त्वचा को स्वस्थ बनाता है और ठंड के मौसम में खासतौर पर बेहद असरदार साबित होता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/PVNEZbg

प्रेम, परिवार, करियर और रिश्तों में खुशहाली, मिथुन राशि का दिन रहेगा यादगार

प्रेम, परिवार, करियर और रिश्तों में खुशहाली, मिथुन राशि का दिन रहेगा यादगार
Aaj Ka Mithun Rashifal 22 December 2025 : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए नए बदलाव और अच्छे प्रभाव लेकर आया है. आज पौष शुक्ल पक्ष की दो तिथियों द्वितीया और तृतीया तिथि का संगम है. आज का दिन आपकी आय में बढ़ोत्‍तरी करेगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/SRThJBi

Saturday, December 20, 2025

t20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह का हुआ सलेक्शन, प्रिया सरोज ने किया ऐसा पोस्ट

t20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह का हुआ सलेक्शन, प्रिया सरोज ने किया ऐसा पोस्ट
t20 World Cup India Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में सिक्सर किंग कहे जाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह की सरप्राइज एंट्री मिलने से जौनपुर में उत्साह का माहौल है. 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह का नाम देखकर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी फूले नहीं समा रही हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/SHkCgVN

Friday, December 19, 2025

न भूकंप, न फटी ज्वालामुखी फिर कैसे धंस रहा नैनीताल, पर्यटन सीजन में नई आफत

न भूकंप, न फटी ज्वालामुखी फिर कैसे धंस रहा नैनीताल, पर्यटन सीजन में नई आफत
Nainital News : नैनीताल के लिए ये घटनाएं केवल सड़क की क्षति ही नहीं, बल्कि भविष्य के संभावित खतरे का संकेत भी हैं. झील के चारों ओर मौजूद पहाड़ों पर बढ़ते मानव हस्तक्षेप, भारी वाहनों का दबाव और भू-संरचना में लगातार हो रहे बदलावों के कारण नैनीताल संवेदनशील होता जा रहा है. अपर माल रोड पर दरारें आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निगरानी बढ़ा दी है. विभाग का कहना है कि जैसे ही लोअर रोड का काम पूरा होगा, अपर माल रोड की नई और पुरानी दरारों का समाधान भी खोजा जाएगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/xJXqpA0

ठंड में दर्द; हाथ में अन्न लिया हूं साहब झूठ नहीं...न सहारा, न घर, खुला आसमान

ठंड में दर्द; हाथ में अन्न लिया हूं साहब झूठ नहीं...न सहारा, न घर, खुला आसमान
Hope for a roof : बलिया में गंगा की भीषण बाढ़ के बाद उजड़े परिवार अब कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं. सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रह रहे इन लोगों के लिए हर रात एक संघर्ष बन गई है. छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ठंड और भूख की दोहरी मार झेल रहे हैं, जबकि मदद अब भी दूर नजर आ रही है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/sraXTNv

Thursday, December 18, 2025

मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Mithun Rashifal 19 December 2025 : शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह देता है. नौकरी, व्यापार, प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/CLljxoK

SIR पर यूपी में कलेश, सीएम योगी Vs अखिलेश, लगाए वोट काटने के गंभीर आरोप

SIR पर यूपी में कलेश, सीएम योगी Vs अखिलेश, लगाए वोट काटने के गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि यह SIR नहीं बल्कि NRC का छिपा हुआ रूप है, जिसके जरिए सत्ताधारी दल अपने विरोधियों के वोट काटने की कोशिश कर रहा है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/eBQTjsn

सर्दियों में सूखने लगा करी पत्ता का पौधा? बस डाल दीजिए इस सफेद चीज का घोल

सर्दियों में सूखने लगा करी पत्ता का पौधा? बस डाल दीजिए इस सफेद चीज का घोल
Curry Leaf Plant Care in Winter: सर्दियों में कई बार घर में लगा करी पत्ता का पौधा कमजोर हो जाता है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और नई टहनियां नहीं आतीं. लेकिन आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर अपने पौधे को सर्दियों में भी हरा-भरा और मजबूत रख सकते हैं. इन उपायों से आपके करी पत्ता के पौधे की ग्रोथ बढ़ेगी, पत्तियां चमकदार होंगी और कीड़ों की समस्या भी कम होगी. आइए जानते हैं वो कमाल का उपाय आखिर क्या है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/jBYgtzE

पत्नी का क्यों नहीं बनवाया था आधार कार्ड? कट्टर फारूक ने बताई कहानी

पत्नी का क्यों नहीं बनवाया था आधार कार्ड? कट्टर फारूक ने बताई कहानी
Shamli Triple Murder: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपित पति ने पुलिस की पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का आधार कार्ड इसलिए नहीं बनवाया क्योंकि वह नहीं चाहता था कि कोई उसकी फोटो देखे.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ALZBE8X

Wednesday, December 17, 2025

यूपी STF के साथ राजस्थान पुलिस पहुंची सहारनपुर, घर से मिली नकली नोट की खेप

यूपी STF के साथ राजस्थान पुलिस पहुंची सहारनपुर, घर से मिली नकली नोट की खेप
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली रोड स्थित पॉश कॉलोनी सेंट्रल पार्क के बुधवार की रात को एक मकान में राजस्थान पुलिस, यूपी एटीएस और सहारनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान जांच टीम ने बड़ी संख्या में नकली नोटों की खेप पकड़ी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/PgYvwKO

Tuesday, December 16, 2025

बिना बुर्का-नकाब पहने निकली बीवी, शौहर ने दो बेटियों और पत्नी की कर दी हत्या

बिना बुर्का-नकाब पहने निकली बीवी, शौहर ने दो बेटियों और पत्नी की कर दी हत्या
Shamli Triple Murder: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. पहले उसने पत्नी और दोनों बच्चियों को गोली मारी और फिर गड्ढे में शवों को दफना दिया.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/e6Fw8VW

यहां-वहां हाथ लगा देता तो... विवादित बयान पर संजय निषाद ने मांगी माफी

यहां-वहां हाथ लगा देता तो... विवादित बयान पर संजय निषाद ने मांगी माफी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंच पर मुस्लिम महिला का बुर्का हटाने वाले विवाद पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने अपने बयान पर माफी मांगा है. उन्होंने कहा, 'मेरे शब्द से अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं वापस लेता हूं. मैंने हंसते हुए सहज भाव से अपने स्थानीय भोजपुरी बोली में कहा था.'

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/Ii37unq

Monday, December 15, 2025

समय चव्हाण हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, यूपी से पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर

समय चव्हाण हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, यूपी से पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर
Subhash Singh Thakur News : मीरा-भायंदर पुलिस को अंडरवर्ल्ड के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. विरार के बिल्डर समय चव्हाण हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे सुभाष ठाकुर की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों के खुलासे की उम्मीद है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/DX0V42G

340 किलो वजन, 20 लीटर दूध, ये नस्ल सारे गायों की अम्मा, इसे पालना वरदान

340 किलो वजन, 20 लीटर दूध, ये नस्ल सारे गायों की अम्मा, इसे पालना वरदान
Animal husbandry : न गिर न साहीवाल, ये गाय सबसे अलग है. लाल रंग की ये गाय रोजाना 15 से 20 लीटर तक दूध देती है, जो भारतीय नस्ल की गायों में सबसे ज्यादा है. इस नस्ल की गाय भारत में मूलतः पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में ज्यादा पाई जाती हैं .ये दूसरे गायों की तरह ही साधारण चारा खाती हैं लेकिन दूध देने में इनका मुकाबला नहीं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ShDmnQk

Sunday, December 14, 2025

चंदौली में बिजली को मिली नई ताकत, शुरू हुई अल्टरनेट पावर लाइन

चंदौली में बिजली को मिली नई ताकत, शुरू हुई अल्टरनेट पावर लाइन
Chandauli Latest News : मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पड़ाव क्षेत्र में 8.34 करोड़ रुपये की अल्टरनेट पावर लाइन परियोजना शुरू होने से दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी. इस पहल से बिजली कटौती कम होगी और विकास को नई गति मिलेगी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/iaR9T2B

कैसे मगरमच्छ का शिकार बनते-बनते बचा बाघ, कॉर्बेट पार्क का वीडियो वायरल

कैसे मगरमच्छ का शिकार बनते-बनते बचा बाघ, कॉर्बेट पार्क का वीडियो वायरल
कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला से एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है. इसमें शिकारी खुद दूसरे शिकारी का शिकार बनते-बनते रह गया. 18 सेकंड के इस वीडियो में बाघ पर मगरमच्छ हमला करता हुआ दिख रहा है. बाघ किसी तरह से खुद को इस हमले से बचा लेता है. वीडियो रामगंगा नदी का है. इस नदी में मगर और घड़ियालों का भी वास है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. (Report : Govind Patni)

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/UNRl87M

Saturday, December 13, 2025

लेमनग्रास से लेकर नीम के तेल तक, मुर्गियों को घातक सर्दी से बचाएगी ये ट्रिक

लेमनग्रास से लेकर नीम के तेल तक, मुर्गियों को घातक सर्दी से बचाएगी ये ट्रिक
Poultry farming in winter : मुर्गी पालकों के लिए सर्दियां आफत बनकर आती हैं. इस दौरान जरा सी चूक तगड़ा नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है. लोकल 18 से बातचीत में रायबरेली के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने सर्दियों में मुर्गी पालन के खास टिप्स बताएं हैं. इसकी मदद से अंडा और चिकन उत्पादन, शीतलहर में भी कम नहीं पड़ेगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/yrEtLcb

Friday, December 12, 2025

FBI से CBI को मिली सूचना, फटाफट नोएडा पहुंच गई टीम, सब हैलो-हैलो कर रहे थे

FBI से CBI को मिली सूचना, फटाफट नोएडा पहुंच गई टीम, सब हैलो-हैलो कर रहे थे
दिल्ली, नोएडा और कोलकाता में आरोपियों के ठिकानों और कॉल सेंटरों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई. इसी दौरान पता चला कि यह नेटवर्क गैर-कानूनी कॉल सेंटर चलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर-इनेबल्ड फाइनेंशियल क्राइम कर रहा था.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/j9qg8D4

Thursday, December 11, 2025

कौशांबी को मिली बड़ी सौगात, जिले में खुला पहला राज्यकीय पुस्तकालय

कौशांबी को मिली बड़ी सौगात, जिले में खुला पहला राज्यकीय पुस्तकालय
Kaushambi Latest News : कौशांबी के छात्रों के लिए अब पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पहले से कहीं आसान होने जा रही है. जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिले का पहला राज्यकीय पुस्तकालय बनकर तैयार हो गया है, जहां मात्र 230 रुपये में छात्र आजीवन पढ़ाई कर सकेंगे. 3500 पुस्तकें, ऑनलाइन क्लास, वाईफ़ाई और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यह लाइब्रेरी युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो रही है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/9EkSHFj

Wednesday, December 10, 2025

लव लाइफ चमकेगी, करियर में मिलेगा बड़ा मौका, जानें कर्क राशि वालों का राशिफल

लव लाइफ चमकेगी, करियर में मिलेगा बड़ा मौका, जानें कर्क राशि वालों का राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 11 December: कर्क राशि वालों के लिए 11 दिसंबर का दिन बेहद खास रहेगा. आज ग्रहों की अनुकूलता आपको लव लाइफ, करियर और शिक्षा तीनों क्षेत्रों में चमकने का मौका दे सकती है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, करियर में नई जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिल सकते हैं और छात्रों के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. जानिए आज कौनसे उपाय आपके दिन को सफल बनाएंगे.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/oaZH5y8

आगरा पागलखाने में कैसे होता है इलाज, क्या जंजीरों से बांधते हैं मरीज, जानें

आगरा पागलखाने में कैसे होता है इलाज, क्या जंजीरों से बांधते हैं मरीज, जानें
Agra Mental Hospital : शुरुआती समय में यहां केवल गंभीर मानसिक रोगियों को लाया जाता था. इसी कारण लोगों के मन में ऐसी धारणा बन गई है कि यहां सिर्फ अति गंभीर रोगियों का ही इलाज किया जाता है या सिर्फ उन्हें ही इलाज की जरूरत है. जबकि कई मानसिक बीमारियां ऐसी हैं कि खुद रोगी को इसका अहसास नहीं है कि वो मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/KcgGSyV

Tuesday, December 9, 2025

अखिलेश यादव को वंदे मातरम बोलने का हक नहीं, यूपी के डिप्टी सीएम का तीखा वार

अखिलेश यादव को वंदे मातरम बोलने का हक नहीं, यूपी के डिप्टी सीएम का तीखा वार
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सही मायने में वंदे मातरम बोलने का अधिकार ही नहीं है. अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा-लिखा बता करके दोनों की एक साथ तुलना की थी. ​

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/Fo2RiPD

SIR पर अखिलेश यादव का ओपन लेटर, अपनों को दिया सीक्रेट मैसेज

SIR पर अखिलेश यादव का ओपन लेटर, अपनों को दिया सीक्रेट मैसेज
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक खुला खत लिखा है. अखिलेश यादव ने इस खत के जरिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/dfAUN3Y

Monday, December 8, 2025

मेष राशि के लिए आज रोमांस का दिन, हो सकती है बड़ी डील, लाल रंग काटेगा संकट

मेष राशि के लिए आज रोमांस का दिन, हो सकती है बड़ी डील, लाल रंग काटेगा संकट
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 December 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का का दिन मिलाजुला रह सकता है. आपके लिए आज मंगल प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे. व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल है. बड़ी डील हो सकती है. पूरा राशिफल जानने के लिए लोकल 18 ने मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/l0V2Use

पीतल नगरी से गल्फ देशों तक, कान्हा की मूर्तियों की बढ़ी अंतरराष्ट्रीय डिमांड

पीतल नगरी से गल्फ देशों तक, कान्हा की मूर्तियों की बढ़ी अंतरराष्ट्रीय डिमांड
story of the city of brass : यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. यहां पर पीतल का बड़े पैमाने पर काम किया जाता है. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो पीतल के सभी देवी देवता की मूर्ति तैयार की जाती है. लेकिन इन दिनों कान्हा जी की डाई कास्टिंग वैरायटी की मूर्ति तैयार की जा रही है. जिसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. 

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/Wo1SB4R

Sunday, December 7, 2025

नहरो की साफ सफाई न होने से रबी सीजन जोखिम में; किसान बोले “पानी बिना फसल असंभव

नहरो की साफ सफाई न होने से रबी सीजन जोखिम में; किसान बोले “पानी बिना फसल असंभव
Kaushambi Latest News : जिले में रबी की फसल की बुवाई के crucial समय में नहरों में पानी न आने से किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं. गेंहू. सरसों और चना की बुवाई से पहले आवश्यक पलेवा न हो पाने के कारण खेती पिछड़ रही है. नहरों की साफ सफाई न होने और सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/6j2PnAC

वजन घटाने से लेकर पॉवर बढ़ाने तक की बूस्टर, जानें सर्दियों में मूली कैसे खाएं

वजन घटाने से लेकर पॉवर बढ़ाने तक की बूस्टर, जानें सर्दियों में मूली कैसे खाएं
Radish benefits : मूली को सर्दियों की सबसे फायदेमंद सब्जियों में गिना जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो न केवल शरीर को पोषण देते हैं, बल्कि कई रोगों में रामबाण हैं. इन दिनों मूली के रोजाना सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है. पाचन ठीक रहता है, वजन घटता है और इम्यूनिटी बेहतर होती है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/bOtyZCi

Saturday, December 6, 2025

अतीक के करीबी पर चला कानून का डंडा, 6 महीने के लिए जिला से हुआ बदर

अतीक के करीबी पर चला कानून का डंडा, 6 महीने के लिए जिला से हुआ बदर
Atiq Ahmed News: माफिया अतीक के करीबी एजाज अहमद के खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगरेप, हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र लेकर विचरण करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर कोर्ट द्वारा 20 अवसर दिए जाने के बाद भी स्वयं या अधिवक्ता द्वारा पक्ष नहीं रखने पर जिला बदर किया गया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/JPUCXSu

एसआईआर में मृतक और डुप्लिकेट मतदाताओं का बड़ा खुलासा, 2.57 लाख नाम सूची से बाह

एसआईआर में मृतक और डुप्लिकेट मतदाताओं का बड़ा खुलासा, 2.57 लाख नाम सूची से बाह
SIR process : मिर्जापुर में एसआईआर प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है और अब तक 90 प्रतिशत कार्य निपटाया जा चुका है. जिले में मृतक, डुप्लिकेट और शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या 13.50 प्रतिशत पाई गई है, जो 17 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. कुल 19 लाख से अधिक मतदाताओं में से 2.57 लाख से ज्यादा के नाम हटाए जा चुके हैं. डीएम ने दो जगह से फॉर्म भरने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/f4X7KNL

Friday, December 5, 2025

कल्कि भगवान के जन्म और जन्मस्थान को लेकर विवाद, आचार्य प्रमोद को चेतावनी

कल्कि भगवान के जन्म और जन्मस्थान को लेकर विवाद, आचार्य प्रमोद को चेतावनी
Kalki Bhagwan Birth Date Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर है, जहां आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्किधाम में चल रही कल्किकथा से संभल में बड़ा विवाद शुरु हो गया है. कल्किभगवान के जन्म के समय और जन्मस्थान को लेकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दावे से विवाद पैदा हुआ है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/MXZaUdB

कांसे के बर्तनों में भोजन करने के है गजब फायदे, आयुर्वेद भी मानता लाभकारी

कांसे के बर्तनों में भोजन करने के है गजब फायदे, आयुर्वेद भी मानता लाभकारी
Benefits of eating food in bronze utensils: मुरादाबाद में पीतल के साथ-साथ कांसा भी बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है और इसे सेहत के लाभों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है. कांसा कारोबारी फरमान के अनुसार कांसे के बर्तनों में खाना खाना पाचन क्रिया को बेहतर करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है, तनाव कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. आयुर्वेद में कांसा सात्विक धातु माना गया है, जो शरीर की शुद्धता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. इसमें भोजन करने से तीनों दोष वात, पित्त और कफ संतुलित होते है, जिससे अम्लता, सूजन और पेट से जुड़ी तकलीफों में राहत मिलती है. प्राचीन समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी मानी जाती है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/mcAghas

Thursday, December 4, 2025

परिवार में खुशियों की दस्तक, मगर प्रेम संबंधों में पड़ सकती है खटास

परिवार में खुशियों की दस्तक, मगर प्रेम संबंधों में पड़ सकती है खटास
Aaj Ka Mithun Rashifal 05 December 2025 : देहरादून ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश कुकरेती ने जानकारी देते हुए कहा है कि आज मिथुन राशि वाले जातक किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं, जिसके पूरा होने की संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/mQnt7Mo

प्रेम-धन-करियर... मेष राशि के लिए शुक्रवार बना सौभाग्य का संगम

प्रेम-धन-करियर... मेष राशि के लिए शुक्रवार बना सौभाग्य का संगम
Aaj Ka Mesh Rashifal 05 December 2025 : मेष राशि में आज चंद्रमा और मंगल ग्रह की महादशा है. यह आपको प्रभावशाली बनाएगी. आपकी बातों में तेज झलकेगा. ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. आपकी ताकत बढ़ेगी, शक्ति की वजह से आपके काम बिना पूरे हो जायेगे. आज व्यवसाय स्थिर रहेगा. धनलाभ होगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/c2IkmdU

हाईकोर्ट ने पकड़ लिया SP का झूठ, सीधे प्रमुख सचिव को दे दिया आदेश

हाईकोर्ट ने पकड़ लिया SP का झूठ, सीधे प्रमुख सचिव को दे दिया आदेश
हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में एसपी बलरामपुर ने हलफनामा दाखिल कर पॉलीग्राफ टेस्ट का नोटिस होने की जानकारी दी. लेकिन ये तथ्य छिपा लिया कि पॉलीग्राफ टेस्ट कराने संबंधी पुलिस का प्रार्थना पत्र बलरामपुर कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/OMQxdWw

Wednesday, December 3, 2025

अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर ही चार की मौत, पिकअप में जा घुसी कार

अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर ही चार की मौत, पिकअप में जा घुसी कार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार में आ रही कार खड़ी पिकअप में जा घुसी. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/BGph6Rr

Tuesday, December 2, 2025

आज कर्क राशि पर महादेव की रहेगी विशेष कृपा! रुके काम होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

आज कर्क राशि पर महादेव की रहेगी विशेष कृपा! रुके काम होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 3 December: कर्क राशि के जातकों के लिए 3 दिसंबर 2025 का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और महादेव की कृपा का संकेत दे रही है. जानिए आज के वो उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपना पूरा दिन शुभ बना सकते हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/yshwPNx

बॉस होंगे खुश, पर रिश्तों में बचें टकराव से! मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन?

बॉस होंगे खुश, पर रिश्तों में बचें टकराव से! मेष राशि वालों का कैसा रहेगा दिन?
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 December 2025: आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन भावुकता और समझदारी की परीक्षा लेकर आया है. करियर में नए अवसर और बॉस की प्रशंसा मिलेगी, लेकिन रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य में सावधानी की जरूरत है. जानिए ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से आज का विस्तृत राशिफल, उपाय, शुभ रंग और शुभ अंक.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/VyS80g9

25 हजार की लागत, 300000 की कमाई, यह किसान गोभी की खेती से हो रहा मालामाल

25 हजार की लागत, 300000 की कमाई, यह किसान गोभी की खेती से हो रहा मालामाल
Azamgarh News: आजमगढ़ के किसान मनोहर सिंह ने गोभी और सीजनल सब्जियों की व्यावसायिक खेती से केवल 3 महीने में 3 लाख की कमाई की. जानिए कैसे कम निवेश और स्मार्ट खेती ने उनकी आजीविका को लाभ का स्रोत बना दिया. पढ़ें पूरा आर्टिकल और सीखें सफल सब्जी खेती के टिप्स.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ZKiJIon

Monday, December 1, 2025

एक ही जमीन पर दो स्कूल? बलिया में अजब–गजब फर्जीवाड़े से हड़कंप

एक ही जमीन पर दो स्कूल? बलिया में अजब–गजब फर्जीवाड़े से हड़कंप
Ballia Latest News : बलिया में एक हैरान करने वाला ठगी कांड उजागर हुआ है, जहां सरफ़जले हुसैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ही कार्यवाहक गुफरान खान पर आरोप है कि उसने विद्यालय की जमीन, भवन और दस्तावेजों की नकल कर एक फर्जी स्कूल बना लिया और इसी आधार पर भारी धन उगाही करने लगा. मामला सामने आते ही विद्यालय परिवार और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/PQcKpT0

6 लाख से अधिक आवेदकों में से 42.5% ने दी परीक्षा, 920 पदों पर होगी भर्ती

6 लाख से अधिक आवेदकों में से 42.5% ने दी परीक्षा, 920 पदों पर होगी भर्ती
Prayagraj Latest News : यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS Pre 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों में से कुल 11,727 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है. 12 अक्टूबर को आयोजित हुई इस परीक्षा में 6.26 लाख से अधिक आवेदनों के बाद लगभग 42.5 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/HCGtqXP