Monday, March 16, 2026

Kark Rashifal: आज गुस्से पर रखें काबू, तभी बनेंगे सफलता के रास्ते, जानें कर्क राशि वालों का पूरा राशिफल 

Kark Rashifal: आज गुस्से पर रखें काबू, तभी बनेंगे सफलता के रास्ते, जानें कर्क राशि वालों का पूरा राशिफल 
Aaj Ka Kark Rashifal 17 March: प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, खासकर यदि आप अपनी बात मनवाने की कोशिश करेंगे. बेहतर होगा कि आज रिश्ते में धैर्य और समझदारी दिखाएं

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/0kK4mQ2

MP से लाते थे पिस्टल, UP के पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाकाम की 'खतरनाक' साजिश

MP से लाते थे पिस्टल, UP के पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी, मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाकाम की 'खतरनाक' साजिश
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. मेरठ के शातिर गैंग के 4 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जो मध्य प्रदेश से 40 हजार में पिस्टल लाकर पश्चिमी यूपी में 70-80 हजार रुपये में बेचते थे. इनके पास से 7 पिस्टल और 3 तमंचे बरामद हुए हैं. चुनाव में बढ़ती डिमांड के चलते ये तस्कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/PAWyq1J

Sunday, March 15, 2026

Kanpur News : ग्रह-नक्षत्रों का हमारे शरीर पर कैसा असर? पद्मश्री डॉ. चूड़ामणि ने कानपुर में बताया सच, जानें

Kanpur News : ग्रह-नक्षत्रों का हमारे शरीर पर कैसा असर? पद्मश्री डॉ. चूड़ामणि ने कानपुर में बताया सच, जानें
Kanpur ki Local news : कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज पहुंची पद्मश्री डॉ. चूड़ामणि सरोज ने ज्योतिष विज्ञान का मानव जीवन से गहरा रिश्ता बताया. उन्होंने कहा कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर हमारे शरीर और सेहत पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा कि जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो अनुभवी ज्योतिष उसकी कुंडली बनाते हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति मानव जीवन को प्रभावित करती है, इसलिए इस पर गंभीरता से शोध होना चाहिए. डॉ. चूड़ामणि ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर भी अपनी बात रखी. आइये जानते हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/xNDQYP8

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज करियर और लव लाइफ में मिल सकती है खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा दिन

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज करियर और लव लाइफ में मिल सकती है खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kark Rashifal: नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज करियर और कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस पर सराहना मिल सकती है, वहीं व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/ZJVAU7M

Saturday, March 14, 2026

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- 'पैनिक न हों, घर बैठे होगी डिलीवरी'

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- 'पैनिक न हों, घर बैठे होगी डिलीवरी'
Meerut LPG Gas Shortage News: मेरठ में ईरान-इजराइल युद्ध की अफवाहों के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मचे हड़कंप पर जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक है, उपभोक्ता पैनिक न हों. इंडेन ग्राहक 'इंडियन ऑयल वन' ऐप के जरिए घर बैठे बुकिंग कर सकते हैं. साथ ही, उन्होंने ई-केवाईसी के लिए उमड़ी भीड़ को धैर्य रखने और सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/DS6Buit

पशुओं को नहलाते समय न करें ये गलती, जाने एक्सपर्ट के बताए हुए जरूरी नियम!

पशुओं को नहलाते समय न करें ये गलती, जाने एक्सपर्ट के बताए हुए जरूरी नियम!
गाय और भैंस जैसी दुधारू पशुओं की सेहत और दूध उत्पादन के लिए समय-समय पर उनकी सफाई बहुत जरूरी है. डॉ. अभिषेक मिश्रा के अनुसार, नहलाने के लिए हमेशा साफ और ताजा पानी का इस्तेमाल करें. गंदे या ठहरे हुए पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/OiC4fUY

पैसों के लालच में ये क्या कर डाला! कौशांबी में पकड़ा गया संवेदनशील क्षेत्रों की फोटो-वीडियो बनाकर ISI को भेजने वाला गिरोह

पैसों के लालच में ये क्या कर डाला! कौशांबी में पकड़ा गया संवेदनशील क्षेत्रों की फोटो-वीडियो बनाकर ISI को भेजने वाला गिरोह
Kaushambi ki local news : दिल्ली से सटे कौशांबी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने वाले गिरोह को पकड़ा है. इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपुर क्षेत्र के कुछ युवक रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों से जुड़े संवेदनशील स्थानों की वीडियो और फोटो बनाकर कुछ लोगों को भेजते हैं. इसके बदले में उन्हें पैसे मिलते हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कौशांबी पुलिस टीम ने भोपुर टी-प्वाइंट के पास मदर डेयरी के सामने से इन्हें दबोच लिया. आरोपियों में एक लड़की भी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/rS5UCA0

जौनपुर में आधुनिक स्वीट्स की गुजिया का जलवा, स्वाद देखकर लोगों के मुंह में आ रहा पानी!

जौनपुर में आधुनिक स्वीट्स की गुजिया का जलवा, स्वाद देखकर लोगों के मुंह में आ रहा पानी!
जौनपुर में त्योहारों के मौसम में मिठाई दुकानों पर रौनक बढ़ गई है, खासकर आधुनिक गुजिया की वजह से. पारंपरिक गुजिया के साथ चॉकलेट, ड्राई फ्रूट, केसर और पिस्ता जैसी नई वैरायटी भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर और चखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. युवाओं और बच्चों में इन नई गुजिया का क्रेज सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, और दुकानों पर इनकी बिक्री बढ़ रही है. ग्राहक पारंपरिक स्वाद के साथ नए फ्लेवर का आनंद ले रहे हैं और कई लोग दोबारा खरीदने आ रहे हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/y3sHr7Q

Friday, March 13, 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal : पार्टनर से होगी खटपट या बीतेगा रोमांटिक पल? जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal : पार्टनर से होगी खटपट या बीतेगा रोमांटिक पल? जानिए मेष राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 March 2026 : मेष राशि के लिए आज निवेश खतरनाक हो सकता है. नौकरी और करियर में आपके काम से बॉस भी खुश रहेंगे. आपकी प्रशंसा करेंगे. पुराने हिसाब फाइनल होने के योग हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा. आवेग आपका सबसे बड़ा दुश्मन है. छोटी बातों पर बहस से बचें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. बकाया भी मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/fXPEFzh

यूपी पुलिस SI परीक्षा: मेरठ में 43 केंद्रों पर कड़ा पहरा, परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खास इंतजाम

यूपी पुलिस SI परीक्षा: मेरठ में 43 केंद्रों पर कड़ा पहरा, परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खास इंतजाम
यूपी पुलिस SI परीक्षा 2026: मेरठ में 14 और 15 मार्च को होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, 43 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर QR कोड और हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हर 10 मिनट में बसें चलेंगी और पुलिस की विशेष टीमें यातायात व्यवस्था को संभालेंगी.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/byvlZXu

आगरा का जूता उद्योग: पुराने लेदर की वो 'रॉयल' चमक अब यादों में? जानें क्यों कम हो रही है असली चमड़ा की मांग

आगरा का जूता उद्योग: पुराने लेदर की वो 'रॉयल' चमक अब यादों में? जानें क्यों कम हो रही है असली चमड़ा की मांग
Agra Shoe Market: आगरा का विश्व प्रसिद्ध जूता उद्योग बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. वरिष्ठ व्यापारी आशीष जैन के अनुसार, कभी अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए मशहूर रहा आगरा का लेदर अब काफी महंगा हो चुका है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी मांग कम हुई है. अब बजट और बायर की डिमांड को देखते हुए सिंथेटिक और किफायती लेदर का चलन बढ़ गया है. जानें, कैसे बदल रही है ताजनगरी के शू मार्केट की सूरत और क्या है इमिटेशन लेदर का पूरा गणित.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/V1UpQqi

1 सेकंड में 10,000 बुकिंग से सर्वर हुआ डाउन, आगरा प्रशासन ने बताया- कब तक पहुंचेगा आपके घर सिलेंडर?

1 सेकंड में 10,000 बुकिंग से सर्वर हुआ डाउन, आगरा प्रशासन ने बताया- कब तक पहुंचेगा आपके घर सिलेंडर?
Agra Gas Cylinder Supply: आगरा में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह हैं. जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. बुकिंग सर्वर पर लोड बढ़ने के बावजूद 4-5 दिनों में डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है. घरेलू सिलेंडर ₹925.50 और व्यावसायिक ₹1937.50 के निर्धारित रेट पर ही मिलेंगे. कालाबाजारी या एक्स्ट्रा चार्ज वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. पैनिक न हों और किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/2jgAiHt

Thursday, March 12, 2026

Aaj Ka Kark Rashifal: आज करियर में मिलेगी तरक्की, लव लाइफ में बढ़ेगा भरोसा, जानें कर्क राशि वालों का पूरा राशिफल 

Aaj Ka Kark Rashifal: आज करियर में मिलेगी तरक्की, लव लाइफ में बढ़ेगा भरोसा, जानें कर्क राशि वालों का पूरा राशिफल 
Aaj 13 March Ka Kark Rashifal: नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे संबंध और मजबूत होंगे. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/hU7DsxF

UP Board 12th Sanskrit Exam : कालिदास के इर्द-गिर्द रहा 12वीं संस्कृत का पेपर, गाजीपुर के छात्र बोले- आएंगे 80+ नंबर

UP Board 12th Sanskrit Exam : कालिदास के इर्द-गिर्द रहा 12वीं संस्कृत का पेपर, गाजीपुर के छात्र बोले- आएंगे 80+ नंबर
UP Board Class 12 Sanskrit Paper : यूपी बोर्ड 12वीं के संस्कृत पेपर को गाजीपुर के छात्रों ने मॉडरेट बताया है. छात्रों के अनुसार, पर्यावरण और प्रदूषण पर निबंध, रघुवंश महाकाव्य और कादंबरी से जुड़े प्रश्न अधिक आए, व्याकरण खंड में संधि से जुड़े प्रश्न अधिक संख्या में आए थे. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने लोकल 18 से बताया कि प्रश्नपत्र में वही सवाल पूछे गए थे, जो उन्हें कक्षा में पढ़ाए गए थे. छात्रा आंचल यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र में रघुवंश महाकाव्य से कई प्रश्न पूछे गए थे.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/h56fYNa

Wednesday, March 11, 2026

एग्रीकल्चर टिप्स: गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ा

एग्रीकल्चर टिप्स: गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ा
मार्च में बढ़ते तापमान का असर आजमगढ़ में गेहूं की फसल पर दिखने लगा है. गर्मी के कारण बालियां समय से पहले पक रही हैं और रस चूसने वाले कीटों का प्रकोप भी बढ़ रहा है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर निगरानी, दवा का छिड़काव और हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/2R4KpGs

Mithun Rashifal: पुराने मामलों की खुल सकती हैं फाइल्स,पैसे के लेनदेन के दौरान रहे सावधान

Mithun Rashifal: पुराने मामलों की खुल सकती हैं फाइल्स,पैसे के लेनदेन के दौरान रहे सावधान
Aaj Ka Mithun Rashifal 12 March: ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि करियर के मोर्चे पर मिथुन राशि वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी नए बिजनेस या स्टार्टअप की शुरुआत करने का विचार कर रहे थे, तो आज का दिन उसके श्रीगणेश के लिए बेहतरीन है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/wsny5l3

Tuesday, March 10, 2026

आगरा का नौसैनिक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आगरा का नौसैनिक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी रणनीतिक रूप से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था. आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई. इसके बाद यूपी एटीएस ने आगरा से आदर्श कुमार को दबोच लिया. वह मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला है. दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/dLqUkZp

Monday, March 9, 2026

फिर से जिंदा होगी सुल्तानपुर की यह प्राचीन नदी, जिला प्रशासन ने बनाया यह मास्टर प्लान!

फिर से जिंदा होगी सुल्तानपुर की यह प्राचीन नदी, जिला प्रशासन ने बनाया यह मास्टर प्लान!
मझुई नदी जो कभी सुल्तानपुर के हजारों लोगों के लिए मुख्य जल स्रोत थी, आज अतिक्रमण और उपेक्षा के कारण नाले में सिमट गई है. अब इसके पुनरुद्धार के लिए सरकार विशेष नदी पुनर्जीवन योजना ला रही है, जिसमें राजस्व, मनरेगा, पंचायती राज, मत्स्य पालन, सिंचाई और प्रदूषण नियंत्रण जैसे कई विभाग मिलकर कार्ययोजना तैयार करेंगे.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/otbBNC4

Sunday, March 8, 2026

दांत, पेट, त्वचा और डायबिटीज में फायदेमंद है नीम, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

दांत, पेट, त्वचा और डायबिटीज में फायदेमंद है नीम, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
नीम एक प्राकृतिक औषधि है जो खून साफ करने, पाचन सुधारने, त्वचा रोगों से राहत दिलाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार नीम का सही इस्तेमाल दांतों, बालों, डैंड्रफ, डायबिटीज और घावों के उपचार में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/neXEMb0

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज वाहन चलाते समय बरतें सतर्कता, जानें कारगर उपाय

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज वाहन चलाते समय बरतें सतर्कता, जानें कारगर उपाय
Aaj Ka Kark Rashifal 9 March: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. साथ ही अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चोरी या गुम होने की आशंका बनी रह सकती है. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/gnPaN0f

Saturday, March 7, 2026

रुका पैसा वापस मिलेगा, रिश्तों में दूर होंगी गलतफहमियां, मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन

रुका पैसा वापस मिलेगा, रिश्तों में दूर होंगी गलतफहमियां, मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन
मेष राशि के आज पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में सुधार होने के योग हैं. निवेश के लिए भी दिन ठीक है. नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज वसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि पंचमी, नक्षत्र स्वाती और पक्ष शुक्ल है. आज का दिन सकारात्मक सोच वाला रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.08 से 12.55 तक रहेगा.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/8IGzYfH

Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें, वरना आ सकती है विपदा! जानिए कैसा रहेगा दिन

Kark Rashifal: कर्क राशि वाले आज पश्चिम दिशा में यात्रा से बचें, वरना आ सकती है विपदा! जानिए कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kark Rashifal: आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए कई मामलों में लाभदायक हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. आइए नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/RMcXS3x

कौन हैं लाखों सब्सक्राइबर्स वाले अनुराग डोभाल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट, लाइव वीडियो वायरल

कौन हैं लाखों सब्सक्राइबर्स वाले अनुराग डोभाल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट, लाइव वीडियो वायरल
UK 07 नाम से मशहूर अनुराग डोभाल पर गाजियाबाद में खुद की जान देने का आरोप लगा है. बिग बॉस-17 के पार्टिसिपेंट ने करीब 180 की रफ्तार से फॉर्च्यूनर कार को पलटकर कथित रूप से सुसाइड अटेम्प्ट किया. गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि देहरादून से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकराकर वापस देहरादून वाली लेन पर जा गिरी. अनुराग कुछ समय से खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे थे. कथित सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. अनुराग डोभाल देहरादून के रहने वाले मशहूर मोटो-व्लॉगर हैं. उनके यूट्यूब चैनल UK07 Rider पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/xorXEk6

Friday, March 6, 2026

दो अटेम्प्ट में मिली असफलता, नहीं मानी हार...झांसी की आयुषी ने कैसे क्रैक किया UPSC 2025, जानें

दो अटेम्प्ट में मिली असफलता, नहीं मानी हार...झांसी की आयुषी ने कैसे क्रैक किया UPSC 2025, जानें
झांसी की बेटी आयुषी सिजेरिया ने कड़ी मेहनत और हिम्मत के दम पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली है. दो बार असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा झांसी शहर गर्व महसूस कर रहा है. यूपीएससी की तैयारी आसान नहीं होती. आयुषी ने भी इस रास्ते में कई मुश्किलें देखीं. आयुषी ने इंटर तक की पढ़ाई झांसी के शेरवुड स्कूल से की. आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज का रुख किया.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/9cjyvLm

Mithun Rashifal: निवेश का नहीं सही वक्त, लेकिन चंद्रदेव का तुला राशि में गोचर होगा लाभकारी

Mithun Rashifal: निवेश का नहीं सही वक्त, लेकिन चंद्रदेव का तुला राशि में गोचर होगा लाभकारी
Aaj Ka Mithun Rashifal 7 March:योगेश कुकरेती ने बताया कि कम्युनिकेशन और बातचीत के मामले में आज मिथुन जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. आपके स्वामी ग्रह बुध के वक्री होने से शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, जिससे कार्यस्थल या घर में अनावश्यक विवाद पैदा होने की आशंका है. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/woDvNR3

एक नदी पांच पुल, आखिर कौन से हैं वह पांच पुल जो बताते हैं सुल्तानपुर के डेवलपमेंट की कहानी

एक नदी पांच पुल, आखिर कौन से हैं वह पांच पुल जो बताते हैं सुल्तानपुर के डेवलपमेंट की कहानी
सुल्तानपुर में बने विभिन्न पुल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं. गोमती नदी पर बने इन पुलों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे व्यापार, यात्रा और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है. कुछ पुराने पुल जहां आज भी लोगों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, वहीं नए पुलों का निर्माण सुल्तानपुर के भविष्य के विकास को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/4MSAGR3

Thursday, March 5, 2026

मार्टिन-ऑल आउट की जरूरत खत्म! पुरानी साड़ी से ऐसे बनाएं देसी मच्छरदानी, मच्छर रहेंगे दूर

मार्टिन-ऑल आउट की जरूरत खत्म! पुरानी साड़ी से ऐसे बनाएं देसी मच्छरदानी, मच्छर रहेंगे दूर
गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है और लोग बचाव के लिए केमिकल वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बिना किसी खर्च और रसायन के भी मच्छरों से बचा जा सकता है. दो पुरानी साड़ियों और कुछ आसान सामग्रियों की मदद से घर पर ही देसी मच्छरदानी तैयार की जा सकती है, जो मच्छरों से सुरक्षा देने के साथ हवा का अच्छा आदान-प्रदान भी बनाए रखती है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/arSnGHN

Wednesday, March 4, 2026

Mithun Rashifal: चंद्रमा का गोचर और त्रिग्रही युति से मिथुन राशि वालों का भाग्य देगा साथ

Mithun Rashifal: चंद्रमा का गोचर और त्रिग्रही युति से मिथुन राशि वालों का भाग्य देगा साथ
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 March: आज गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि वर्तमान ग्रह स्थिति को देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, मंगल और वक्री बुध की त्रिग्रही युति बनी हुई है. ग्रहों का यह संयोग बड़े अवसरों और करियर में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है. 

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/3EmvkTO

झांसी एक्सपो में ‘मिलेट इट’ ने छोटे अनाज से सेहत की नई सोच दिखाई

झांसी एक्सपो में ‘मिलेट इट’ ने छोटे अनाज से सेहत की नई सोच दिखाई
उज्जैन के ‘मिलेट इट’ ने झांसी एक्सपो में छोटे अनाज का पंडाल लगाया, जहां लोगों को रागी, ज्वार, बाजरा और कोदो जैसी पोषक चीज़ों के फायदे समझाए गए. किसान, महिलाएं और बच्चे सब इस पहल से जुड़े, स्वास्थ्य, स्वाद और पारंपरिक भोजन की नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित हुए.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/ApCEi1P

Tuesday, March 3, 2026

प्रेमिका के प्रति बढ़ेगा प्रेम, आएगा नया रिश्ता, मेष राशि के लिए इस बार होली सबसे खास, जानें पूरा राशिफल

प्रेमिका के प्रति बढ़ेगा प्रेम, आएगा नया रिश्ता, मेष राशि के लिए इस बार होली सबसे खास, जानें पूरा राशिफल
मेष राशि के लिए आज चंद्रमा पांचवें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव बुद्धि, प्रेम और संतान से जुड़ा है. इससे आज का दिन  काम, शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि प्रतिपदा और नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है, इसलिए आवेग में आकर कोई भी काम करने से बचें. घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/Cd3h8yX

मिथुन राशि के लिए जल्दबाजी ठीक नहीं, इस रंग से आएगी समृद्धि, गणपति की पूजा आज जरूरी

मिथुन राशि के लिए जल्दबाजी ठीक नहीं, इस रंग से आएगी समृद्धि, गणपति की पूजा आज जरूरी
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. विशेषकर महत्त्वपूर्ण चर्चाओं या वाद-विवाद के दौरान आप स्वयं को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि बुधवार के दिन गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आती है. आज किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने के बजाय, शांत मन से विचार करना और आत्म-मंथन करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/SPhmecx

चित्रकूट में करोड़ों का बस स्टैंड बना सफेद हाथी, इधर-उधर भटक रहे यात्री, जानिए वजह

चित्रकूट में करोड़ों का बस स्टैंड बना सफेद हाथी, इधर-उधर भटक रहे यात्री, जानिए वजह
धर्म नगरी चित्रकूट पहुंच रहे पर्यटकों को इन दिनों अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. लेकिन रोडवेज बस के चक्कर में उन्हें खूब चक्कर काटने पड़ रहे हैं. जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकने को मजबूर हैं. बेड़ी पुलिया के पास करोड़ों रुपए खर्च कर बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था. प्रशासन ने दावा किया था कि अब चित्रकूट से आने जाने वाले लोगों को इसी बस स्टैंड से बसें मिलेंगी, लेकिन जब यहां यात्री पहुंच रहे हैं तो कुछ और ही मंजर देखने को मिल रहा है. लोकल 18 ने ऐसे लोगों से बात की.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/QHTYmFa

Monday, March 2, 2026

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए 3 मार्च का ब्लड मून लाएगा सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर, जानें पूरा राशिफल

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए 3 मार्च का ब्लड मून लाएगा सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर, जानें पूरा राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 3 March: देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार, यह खगोलीय घटना मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और बड़े बदलावों का संदेश लेकर आई है. ग्रहण के सूतक काल से लेकर करियर और पारिवारिक खुशियों तक, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और नकारात्मकता से बचने के लिए क्या हैं उपाय आइए जानते हैं.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/68UToq2

'130 साल बाद ऐसा संयोग', चंदौली में महिलाओं ने किया होलिका पूजन, इन जगहों पर भी दहन

'130 साल बाद ऐसा संयोग', चंदौली में महिलाओं ने किया होलिका पूजन, इन जगहों पर भी दहन
चंदौली की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में महिलाओं ने आज होलिका पूजन किया. मंगल गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती दिखीं. कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा किया और नई फसल के दाने अर्पित किए. मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने ‘ठंडी होली’ की परंपरा निभाई. जीटी रोड सुभाष पार्क के बगल में भी होलिका सजाई गई है. नई बस्ती में सड़क किनारे सर्विस लेन पर उपले की होलिका बनाई गई है. कूढकला स्थित चकिया-चंदौली तिराहा पर और धर्मशाला रोड के डिवाइडर पर भी होलिका सजाई गई है. शाहकुटी में भी होलिका सज चुकी है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/8zNHLTx

Sunday, March 1, 2026

'संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर', वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स

'संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर', वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/kjSdwNV

Mithun Rashifal: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात, जानें उपाय

Mithun Rashifal: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाएगा खुशियों की सौगात, जानें उपाय
Aaj Ka Mithun Rashifal: योगेश कुकरेती बताते हैं कि करियर और पेशेवर जीवन की बात करें तो आज मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज नई नौकरी के लिए आवेदन करना भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

from उत्तराखंड News in Hindi, उत्तराखंड Latest News, उत्तराखंड News https://ift.tt/i7nGBXD

यूपी में यहां नहीं मनाई जाती होली, शोक में डूब जाते हैं 28 गांवों के लोग, ये पीड़ा 700 साल पुरानी

यूपी में यहां नहीं मनाई जाती होली, शोक में डूब जाते हैं 28 गांवों के लोग, ये पीड़ा 700 साल पुरानी
देशभर में होली का खुमार चढ़ने लगा है. यूपी का बृज और अवध क्षेत्र अपनी होली के लिए चर्चित रहे हैं, लेकिन यूपी में ही एक ऐसी जगह भी है, जो होली न खेलने के लिए जानी जाती है. अवध के रायबरेली जनपद के डलमऊ क्षेत्र में होली के दिन लोग शोक मनाते हैं. होली आते ही डलमऊ तहसील क्षेत्र के 28 गांव सूने पड़ जाते हैं. लोग यहां रंग से खेलने के बजाय होली वाले दिन गमगीन हो जाते हैं. इतिहासकार डॉ. आरबी वर्मा बताते हैं कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के मुर्शिदाबाद, नाथखेड़ा, पूरे नाथू, पूरे गडरियन नेवाजगंज सहित 28 गांव में होली नहीं मनाई जाती है. इसकी वजह 700 साल पहले हुई एक घटना है.

from उत्तर प्रदेश News in Hindi, उत्तर प्रदेश Latest News, उत्तर प्रदेश News https://ift.tt/k0tZQro