![]() |
| Advertisement |
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने राममंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. श्रीनगर गढ़वाल में एक पत्रकारवार्ता के दौरान रावत ने भाजपा को पापी बताते हुए कहा कि उससे राम मंदिर नहीं बनेगा बल्कि कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तभी राम मंदिर बनेगा. वह पौड़ी में ‘म्यर मैत’ (मेरा मायका) अभियान के पहले चरण की समाप्ति पर श्रीनगर पहुंचे थे. हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह राज्य की सभी सीटों पर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं और कुछ सीटों पर राज्यसे बाहर भी प्रचार करेंगे. हरीश रावत असम के प्रभारी भी हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो ज़िम्मेदारी दी है उसे पूरी क्षमता से निभाने की कोशिश कर रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QWrQvm

0 comments: