![]() |
| Advertisement |
सीमांत जिला ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में मौसम परिवर्तन और पाले की मार से मटर की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके चलते मेलाघाट रोड में करीब 25 एकड़ जमीन पर लगी मटर की खेती खराब होने की स्थिति में है. पहले गन्ने की खेती और अब मटर की खेती से परेशान किसानों का कहना है कि इस बार मटर की खेती ने काश्तकारों की कमर तोड़ दी है. एक किसान ने कहा कि बारिश नहीं होने से और पाला ज्यादा पड़ने के कारण करीब 25 एकड़ में बोई गई मटर की खेटी में फंगस लग गया है. इस कारण मटर की पैदावार ज्यादा नहीं हो पाई. इसके चलते व्यापारी भी मटर को खरीदने को तैयार नहीं हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QXjZhd

0 comments: