![]() |
| Advertisement |
उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने शिरकत की और रंगारंग प्रस्तुति का लुत्फ उठाया. वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से उत्तरकाशी माघ मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की गई. बता दें कि इस समय उत्तरकाशी का पौराणिक माघ मेला अपने पूरे शबाब पर है, जहां रंगारंग प्रस्तुति के साथ साथ स्थानीय लोक संस्कृति का भी मंचन किया जा रहा है. इसका मेले में आए सभी नागरिक खूब लुत्फ उठा रहे हैं. इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने माघ मेले को राजकीय मेला घोषित करने का आश्वासन दिया. उन्होंने मेले में अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QXz1U8

0 comments: