![]() |
| Advertisement |
बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है. कोतवाली पुलिस और एसओजी के संयुक्त अभियान में बिलौना गांव के लक्ष्मी नारायण गोस्वामी और भागीरथी के पुष्कर सिंह पांडा को दो गुलदार की खाल के साथ आरे बाईपास के पास गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई खालों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये की बताई जा रही है. पकड़े गए युवकों पर वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 और 429 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2W3QhLx

0 comments: