![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीते गुरुवार को NH 58 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इस दौरान देखते ही देखते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई. हालांकि घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है. हादसा मंगलोर क्षेत्र का है. बता दें कि अचानक कार में लगी आग को देख चालक तुरंत कार से कूदकर किसी तरह अपनी बचाई. इसके बाद कार धू धू कर जल उठी. आग देख NH 58 पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर पाया काबू, तब तक कार जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी. वहीं कार में लगी इस आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2QV6j6A

0 comments: