![]() |
| Advertisement |
कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राम मंदिर पर दिए बयान से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है. हरीश रावत ने आज श्रीनगर गढ़वाल में कहा था कि राम मंदिर बीजेपी नहीं कांग्रेस सरकार में बनेगा. उन्होंने भाजपा को पापियों की पार्टी तक कह डाला था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के केस को कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में जानबूझकर लटकाया. भसीन ने भाजपा को पापियों की पार्टी कहने पर सख़्त ऐतराज़ किया और कहा कि हज़ारों सिखों का नरसंहार करवाने वाले, सपा के साथ मिलकर उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोली चलाने वालों की पार्टी को पापियों की पार्टी कहना चाहिए. उन्होंने चुनौती दी कि लोकसभा चुनाव में जनता बताएगी कि कौन सी पार्टी पापियों की पार्टी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2W3oY3F

0 comments: