![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के हल्द्वानी में खनन माफियाओं ने वन विभाग की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम को बंधक बना लिया. इसके बाद टीम प्रभारी के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक अवैध खनन की शिकायत पर वन विभाग की एसओजी टीम गौलापार के नयागांव पहुंची थी, जहां अवैध खनन में लिप्त ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए टीम के लोगों को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने किसी तरह वन कर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U1xvTd

0 comments: