![]() |
| Advertisement |
नगर निकाय चुनाव में करारी हार के बाद पहली बार मसूरी में आयोजित भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और विधायक गणेश जोशी को जमकर खरी-खोटी सुनाई. नगर निकाय चुनाव में मसूरी में भाजपा का सूपड़ा साफ होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ लोगों पर भितरघात करने का आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं ने भितरघात करने वालों को पार्टी से बाहर किए जाने की मांग की. वहीं विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रबंधन में कहीं कोई कमी रह गई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संगठन मसूरी की पालिका अध्यक्ष की सीट को जीती हुई मान रहे थे, मगर हम चुनाव हार गए. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल से जैसे ही भितरघात करने वालों की सूची मिलेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2KGa12d

0 comments: