![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में पशु चिकित्सकों ने एक हाथी को जूते पहनाने की अनूठी मिसाल कायम की है. रामनगर वन प्रभाग को हाथी पालने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस प्रभाग के जिम्मे 8 निजी पालतू हाथी आ गए हैं, जिनकी देखभाल करनी पड़ रही है. बीते वर्ष अगस्त माह में रामनगर वन प्रभाग को मिले इन हाथियों में से एक हथिनी के अगले दोनों पैरों में इंफेक्शन हो गया है, जिससे वह गिर पड़ी. क्रेन की मदद से हथिनी को उठाया गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. इंफेक्शन का मुख्य कारण उसके पैरों में लगने वाली धूल-मिट्टी आदि हैं, जिसके बाद उसे इससे बचाने के लिए जूते पहनाने का विचार आया. बता दें कि भारत में इस तरह का इस्तेमाल पहली बार किया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2uwzuE6

0 comments: