![]() |
| Advertisement |
पौड़ी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तीरथ सिंह रावत के समर्थन में प्रचार करने यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. यमकेश्वर के थलनदी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों में गरीबी हटाने का प्रयास तक नहीं किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक हर किसी के पास अपना पक्का घर हो. सीएम ने कहा कि देश को एक साहसिक प्रधानमंत्री मिला है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पांचवा धाम सैनिक धाम बताया, क्योंकि, देश की सुरक्षा में उत्तराखंड का अहम योगदान है. सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पद उत्तराखंड संभाल रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CKqnUN

0 comments: