![]() |
| Advertisement |
धनोल्टी विधानसभा के छैज्युला पट्टी के 9 गांव के जनप्रतिनिधियों ने डिभोगी गांव में महापंचायत आयोजित कर सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर चर्चा की. ग्रामीणों को समझाने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. जौनपुर के गांवों के जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत आयोजित कर सड़क नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है. स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 8 अप्रैल तक प्रशासन सड़क के निर्माण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. वहीं महापंचायत में पहुंचे एसडीएम धनोल्टी रजा अब्बास ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के बजाय नोटा का प्रयोग करने की सलाह दी. एसडीएम की सलाह पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2I2zWSH

0 comments: