![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड में बडे़ पैमाने पर नशे का कारोबार फल-फूल रहा है. आचार संहिता लगने के बाद पिछले 18 दिनों में आयोग की सर्विलांस टीमों द्वारा प्रदेश भर में की गई कार्रवाई इस स्याह पहलू को उजागर करने के लिए काफी है. उत्तराखंड में अभी तक 1 करोड़ 14 लाख 87 हजार मूल्य की कच्ची से लेकर देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. यही नहीं देवभूमि में चरस, स्मैक, अफीम, गांजे का भी धड़ल्ले से कारोबार चल रहा है. पिछले 18 दिनों में आयोग की सर्विलांस टीमें करीब 57 लाख मूल्य के मादक पदार्थ पकड़ चुकी है. चुनाव में पैसों के लेनदेन का भी खूब खेल चल रहा है. प्रदेश में ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में 1 करोड़ 37 लाख का कैश भी पकड़ा जा चुका है. इनमें पहले नंबर पर हरिद्वार जिला है. यहां अभी तक 35 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2uyucYI

0 comments: