![]() |
| Advertisement |
चमोली के जोशीमठ-औली मोटरमार्ग पर आज सुबह उत्तराखंड परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. द्यवाडीधार के पास ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण बस सड़क से उतरकर नीचे खाई की ओर गिरी लेकिन ज़्यादा गहराई में नहीं गई. दुर्घटना में बस में सवार 12 लोगों में से चार घायल हो गए. बस में सवार अधिकत्तर लोग औली स्थित आईटीबीपी यूनिट और सेना के जवान बताए जा रहे हैं. चूंकि दुर्घटना आईटीबीपी कैंप के पास ही हुई थी इसलिए सूचना मिलते ही आईटीबीपी की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर जोशीमठ स्थित आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेस्क्यू टीम में शामिल जवानों ने दुर्घटना में बच गए लोगों और ख़ासकर ड्राइवर को ख़ुशकिस्मत बताया क्योंकि अगर बस अटकती नहीं तो सीधे अलकनंदा में गिरती और फिर किसी के बचने की गुंजाइश नहीं रहती.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CNX97z

0 comments: