![]() |
| Advertisement |
टिहरी लोकसभा सीट पर प्रीतम सिंह की लंबगांव में हुई चुनावी जनसभा में गढ़वाल मंडल राज्य आंदोलनकारी मंच ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया. गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार में राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा हुई है और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने उन्हें एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया. क्षैतिज आरक्षण मामले को लेकर भी राज्य आंदोलनकारियों में बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रोश है. उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन कारी पूरे उत्तराखंड में भाजपा से नाराज हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2uCYz0k

0 comments: