![]() |
| Advertisement |
पीएम मोदी ने रुद्रपुर की महारैली से पूर्व सीएम हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. पीएम के आरोपों का जवाब हरीश रावत की तरफ से आया है. हरीश रावत ने कहा है कि केंद्र और राज्य दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है. हाईकोर्ट के जज से स्वतंत्र जांच करा लें. रावत ने पीएम को जांच करा लेने की चुनौती दी है. रावत ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं, सभी की संपत्ति की जांच होनी चाहिए. रावत ने कहा कि मोदी अपने जुमलों से जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2V4qpOD

0 comments: