![]() |
| Advertisement |
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को बागेश्वर जिले के गरूड़ तहसील के रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने गरीब जनता के लिए काम किए हैं. सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है. प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से काम कर पांच वर्षों में विश्व के अन्य देशों से कोई कर्ज न लेकर पुराने कर्ज को भी वापस करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास और राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2V7Wxku

0 comments: