![]() |
| Advertisement |
मसूरी विंटर लाइन कार्निवल में फूड फेस्टीवल में पहाड़ी खानपान की धूम रही है. फूड फेस्टीवल के समापन समारोह में देश के जाने माने मास्टर शेफ संजीव कपूर ने फूड स्टॉल का निरीक्षण किया. मालरोड में आयोजित फूड फेस्टीवल में कई संस्थाओं और बड़े-बड़े नामी गिरामी होटलों ने अपने स्टॉल लगाए थे. इनमें उत्तराखंडी खानों के कई तरह के व्यंजन बनाए गए. मास्टर शेफ संजीव कपूर ने कहा कि उत्तराखंडी खाना बहुत ही स्वादिष्ट है. उन्होंने कहा कि सिर्फ फेस्टीवल तक ही उत्तराखंड का खाना नहीं होना चाहिए. फेस्टीवल तक ही अपनी कला नहीं दिखाएं. हर रोज उत्तराखंडी खाने का फेस्टीवल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे इसके लिए पूरी मदद करेंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AmG7fC

0 comments: