![]() |
| Advertisement |
प्रकृति के बीच नए साल का जश्न मनाने रामनगर में दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं. इसके चलते यहां के सभी रिसॉर्ट्स फुल हो गये हैं. इस दिन को यादगार बनाने के लिए यहां पहुंचे पर्यटक विभिन्न तरह से प्रकृति का आनंद ले रहे हैं. यहां ढिकुली, सांवल्दे, क्यारी, ढेला, पाटकोट आदि जगहों में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है. यहां नए साल के मद्देनजर रिसॉर्ट्स ने भी खास तैयारियां की है. रिसॉर्ट्स संचालक भी चाहते हैं कि यहां आ रहे सैलानियों का यह दिन यादगार बन जाए. इसके चलते उनकी अपनी तैयारियां भी जोरों पर हैं. सैलानियों की संख्या देखकर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SvGGL0

0 comments: