![]() |
| Advertisement |
नए साल के स्वागत के लिए पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल पहुंचे हैं. नैनीताल में पार्किंग पैक हो गई है. सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस है. हर आने जाने वालों पर पुलिस का पहरा है. देश भर से आए पर्यटक नैनीताल में दिन के वक्त बोटिंग का लुत्फ उठाते नजर आए. साथ ही आज देर रात तक होटल रिसॉर्ट्स में थर्टी फस्ट के जश्न को मनाने का इंतजाम पर्यटन कारोबारियों ने किया है. होटल मालिकों द्वारा गाला डिनर के साथ विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए हैं. यहां छोलिया नृत्य का भी पर्यटक आनंद ले सकेंगे. दिन में पर्यटकों की बड़ी चहल पहल के बाद जायजा लिया न्यूज 18 संवाददाता विरेन्द्र बिष्ट ने.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SvCVFt

0 comments: