![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने क्रिश्चन मिशेल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर पलटवार किया है. हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा राफ़ेल के मुद्दे पर बुरी तरह से घिर चुकी है इसलिए अब वह अगस्ता वेस्टलैंड डील मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रही है. रावत ने कहा कि सभी जानते हैं कि इस डील में सब कुछ नियमों के तहत न होने के चलते कांग्रेस ने ही इस डील को रद्द किया था और कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया था. जब भाजपा कि केंद्र सरकार राफेल मुद्दे पर पूरी तरह से घिर रही है तो वह क्रिश्चन मिशेल के ज़रिये इस मुद्दे पर खुद को साफ साबित करने की कोशिश कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AqyHrC

0 comments: