![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के पहाड़ सदैव खूबसूरत दिखते हैं. बसंत ऋतु में जब पहाड़ के जंगलों में बुरांश के फूल लगते हैं, तब प्रकृति की सुंदरता और बढ़ जाती है. इस साल जंगलों में औषधीय गुणों से भरपूर बुरांश के लाल फूल काफी खिले हुए हैं. ऐसे में आमतौर पर घरों-दुकानों से खाने-पीने के सामान उठा लेने और किसानों की खेती को नुकसान पहुंचाने वाले बंदर गायब हो गए हैं. ये बंदर पहाड़ों के बाजारों, कस्बों और गांवों से पलायन कर जंगलों में आ गए हैं. दरअसल बंदरों का मुख्य आहार कंदमूल और फल-फूल ही है. ये बंदर बुरांश के फूलों को खाने लगे हैं. कुछ दिनों के लिए ही सही, लोग आजकल बंदरों के आतंक से काफी राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं बुरांश के फूलों के खिलने के बाद जंगलों की सुंदरता को निहारने के लिए भी लोग दूर-दूर से पहाड़ पहुंच रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CHdmeI

0 comments: