![]() |
| Advertisement |
रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी लोकसभा चुनाव में खुलेआम आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं. विधायक लोकसभा चुनाव प्रचार में अपनी गाड़ी पर विधायक लिख कर घूम रहे हैं. ये हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता का भी खुला उल्लंघन है. आप देख सकते हैं कि विधायक अपनी गाड़ी में बैठे हैं और उसमें विधायक लिखा हुआ है. चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी विधायक भरत चौधरी ने न ही ये पदनाम मिटाया न ही इसे ढका. ऐसा लगता है कि विधायक सत्ता में होने का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं. पूरे मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं. डीएम ने एआरओ के माध्यम से विधायक को जल्द नोटिस भेजने के आदेश दिए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FC0uIS

0 comments: