![]() |
| Advertisement |
उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ बाजार में रविवार देर शाम भाजपा की टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टिहरी लोकसभा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया. सभी ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की मांग कर अपने प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में जिताने का भरोसा दिया. इस दौरान गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत और यमुनोत्री के विधायक केदार रावत भी मौजूद रहे. आज भाजपा की टिहरी प्रत्याशी उत्तरकाशी शहर और भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2WnX8hU

0 comments: