![]() |
| Advertisement |
टिहरी जिले के सीमांत घनसाली और नई टिहरी के 7 गांवों में सड़क नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है. इसका संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गांवों में अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है और ग्रामीणों से वोट करने की अपील की जाएगी. दिगोठी, लोदस, पौनाणां, कांगड़ा, सेम, जमोलना, गिंवाली गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं. सड़क नहीं होने के चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसी कारण से ग्रामीणों द्वारा लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2WnCbDU

0 comments: