![]() |
| Advertisement |
हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनगर वन प्रभाग ने ढिकुली और मोहान के 8 निजी पालतू हाथियों को कब्जे में लिया था. लेकिन इस वन प्रभाग में इन हाथियों की हालत बिगड़ने लगी है. शनिवार शाम को एक हाथी गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई. लक्ष्मी नामक इस हाथी को उठाने के लिए रविवार को विभाग ने क्रेन का सहारा लिया. हाथी को क्रेन के फीते के सहारे खड़ा रखा गया है. इस बारे में जानकारी लेने के लिए जब डीएफओ को फोन किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से लगातार बाहर बताता रहा. इस वजह से उनसे सम्पर्क नहीं हो सका.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U5rTei

0 comments: