Wednesday, January 30, 2019

VIDEO: हरिद्वार में कर्ज माफी को लेकर किसान कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ad300
Advertisement
उत्तराखंड में किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने राज्य सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. उत्तराखंड किसान कांग्रेस ने सोमवार को हरिद्वार में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य के किसानों की पूर्ण कर्ज माफी समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा. किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तब वे विधानसभा का घेराव करने को बाध्य हो जाएंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TkrbWW
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: