![]() |
| Advertisement |
टिहरी जिले में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. चम्बा-धनोल्टी मोटरमार्ग भारी बर्फ़बारी के चलते 4 दिनों से बंद है. कद्दूखाल के पास भारी बर्फबारी के चलते वाहन फंस गए हैं और धनोल्टी के ऊंचाई वाले गांवों में बिजली ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं. वहीं कई गांवों में केरोसीन और राशन का संकट गहराने लगा है. इस कारण ग्रामीणों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं. मार्ग खोलने में लगे प्रशासन का भी कहना है कि जेसीबी द्वारा पूरी तरह से बर्फ हटाई नहीं जा पा रही है. ऐसे में मार्ग खुलने में और 2 दिन का समय लग सकता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2sQoAs3

0 comments: