![]() |
| Advertisement |
साल के आखिरी दिन जहां लोगों ने नाच गाकर साल को अलविदा कहा. वहीं कृष्ण की नगरी मथुरा में आराध्य बांके बिहारीजी और कान्हा के चरणों में शीश झुका लोगों ने नए साल का आगाज किया. साल का पहला दिन होने के कारण भक्तों की भीड़ मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, गोकुल और गोवर्धन में देखने को मिली. अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में भक्त मथुरा-वृन्दावन पहुंचे ओर भगवान के दर्शन किए. श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बाँके बिहारी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. भीड़ अधिक होने के कारण भक्तों को भगवान के दर्शन करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. सभी भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के बाद काफी खुश नजर आए.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GPY0sL

0 comments: