Wednesday, January 30, 2019

VIDEO: फरवरी के अंत तक आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी लखनऊ मेट्रो

ad300
Advertisement
मेट्रोमैन श्रीधरन मंगलवार को लखनऊ मेट्रो के फाइनल स्टेटस का निरीक्षण करने पहुंचे. लखनऊ मेट्रो फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा मैं खुद लखनऊ में मेट्रो के निर्माण कार्य की प्रगति को देखकर हैरान हूं. उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण के अंन्तिम दौर में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कई तकनीक का ध्यान रखना पड़ता है. श्रीधरन ने कहा कि लखनऊ मेट्रो 15 फरवरी को पूरी तरह चलने के लिए तैयार हो जाएगी और इसका निरीक्षण लखनऊ मेट्रो के कमिशनर खुद करेंगे. हालांकि कमिश्नर 15 फरवरी को लखनऊ में नहीं है इसलिए इसका फाइनल निरीक्षण 22 फरवरी को होगा. इसके बाद आम लोग लखनऊ मेट्रो का सफर एयरपोर्ट से मुंशिपुलिया तक कर सकेंगे.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2FXy6lG
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: