![]() |
| Advertisement |
एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा ने जिले के पहाड़ी थानों के थानेदारों को अपने काम के प्रति गंभीर होने को कहा है. नैनीताल पुलिस लाइन में सभी थानेदारों की बैठक में एसएसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि जो पुराने लंबित मामले हैं उनका खुलासा त्वरित किया जाए. इसके साथ ही एसएसपी ने शहर में हो रहे अपराधों की भी समीक्षा की और थानेदारों को सख्त होने को कहा. साथ ही पुलिस कप्तान ने पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले थानों के यातायात प्रबंधन को बेहतर करने का निर्देश दिया. ऐसा इसलिए ताकि पर्यटकों को परेशानियां न हो. एसएसपी ने बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को कहा कि आने वाले दिनों में लोक सभा चुनाव होने हैं. लिहाजा जो भी कार्रवाई होनी है उसको पूरा कर लें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2scnmHi

0 comments: