![]() |
| Advertisement |
रिंगाल से बनाए गए सामान घरों की सजावट करने वालों की पहली पंसद बन रहे हैं. रिंगाल से बने विभिन्न प्रकार के सामान जहां प्लास्टिक व आर्टीफिशियल समानों के बजाय लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, वहीं इससे स्थानीय लोगों के रोजगार के साधन भी बढ़ रहे हैं. चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों में से एक पीपलकोटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिंगाल के सामानों की बिक्री हो रही है. जो लोग इस रिंगाल के सामानों को बनाने का हुनर जानते हैं उन्हें उत्तराखंड बैम्बो बोर्ड द्वारा मास्टर ट्रेनर बनाकर अन्य लोगों को इससे बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही है. रिंगाल से बनने वाले सजावटी सामानों की मार्केटिंग को देखते हुए राजस्थान से भी युवा इस कला को सीखने उत्तराखंड आ रहे हैं. ऐसा इसलिए ताकि वे भी इसके जरिए रोजगार के साधन बढ़ा सकें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2LTTpon

0 comments: