![]() |
| Advertisement |
नैनीताल की शान माल रोड पर एक बार फिर बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पिछले साल लोअर माल रोड का 25 मीटर भाग झील में समाने के बाद अब और 125 मीटर हिस्सा खतरे की जद में आ गया है. लोअर माल रोड पर कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं तो कई जगहों पर रोड में लगातार धंसाव देखने को मिल रहा है. लोअर माल रोड के साथ अपर माल रोड पर भी धंसाव होने से खतरा बना हुआ है. वहीं 25 मीटर भाग का भी अब तक सरकार की हिलाहवाली के चलते स्थायी कार्य नहीं हो सका है. दरअसल पिछले साल 25 मीटर भाग टूटने के बाद आईआईटी रुड़की ने माल रोड का 42 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था, जिसके बाद आज तक लोअर माल रोड के स्थायी कार्य के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी है. वहीं नैनीताल की रोड का जीएसआई द्वारा सर्वे भी अभी तक नहीं हो सका है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DDmmm2

0 comments: