Wednesday, January 30, 2019

भूमि विवाद के चलते पड़ोसी ने 3 साल के मासूम बच्चे को गर्म चिमटे से दागा

ad300
Advertisement
जौनपुर में पुरानी जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने 3 साल की मासूम बच्ची को गरम लोहे के चिमटे से दाग दिया. पुलिस मासूम के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जिले के जलालपुर थानांतर्गत नहोरा गांव निवासी राकेश्वर सिंह का कहना है कि उनका अपने पट्टीदारों से ज़मीन विवाद है. रविवार की शाम उनकी बेटी अर्तिका पट्टीदारों के घर खेलते खेलते पहुंच गई. उन्होंने उसे पकड़ कर लोहे का चिमटा गरम किया. फिर उसकी कमर को गरम चिमटे से दाग दिया. घटना के बाद जब बच्ची रोती -चिल्लाती हुई घर आई जिसके बाद परिजन घटना की सूचना पुलिस को दे कर बच्ची का उपचार कराया.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G89HJq
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: