![]() |
| Advertisement |
ऋषिकेश में चारधाम बस स्टैंड में एक युवक को बुलेट बाइक के ऊपर बैठ कर धूम्रपान करना भारी पड़ गया. युवक बस अड्डे पर बुलेट को रोक कर बुलेट के ऊपर बैठे-बैठे बीड़ी पी रहा था. अचानक युवक की लापरवाही से चिंगारी पैट्रोल टैंक में गिर गई और बुलेट ने बाइक पकड़ ली. इसके बाद थोड़ी देर के लिए तो बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई. बस स्टैंड में दुकानदारों ने पानी से आग को बुझाया हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि गीले कपड़े से आग को बुझाने की कोशिश करनी चाहिए. थोड़ी देर के संघर्ष के बाद लोग आग बुझाने में कामयाब हो गए. बाल-बाल बचने के बाद युवक ने कसम खाई कि वह अब ऐसी लापरवाही नहीं करेगा और पैट्रोल, मोटरसाइकिल से बीड़ी को दूर ही रखेगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Lnf1rf

0 comments: