![]() |
| Advertisement |
कोटद्वार और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते इलाके की सड़कें नालों में तब्दील हो गई हैं. बारिश की वजह से सुखरौ नदी उफ़ान पर है. नदी के उफ़ान पर आने से पदमपुर मोटाढाक क्षेत्र में भूमि का कटाव शुरू हो गया है. कटाव की वजह से आवासीय भवनों पर भी खतरा बना हुआ है. पदमपुर मोटाढाक इलाके में भूमि कटान होने से ग्रामीण दहशत में आ गए. सुखरौ नदी के उफ़ान की चपेट में आने से ग्रामीणों की धान की फसल चौपट हो गई है जबकि गांव पर भी खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव नदी के मुहाने पर है. अगर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो गांव नदी में समा जाएगा. सिंचाई विभाग का कहना है कि इसके स्थाई हल के लिए प्रपोज़ल बनाकर भेजा गया है और तात्कालिक राहत के लिए जेसीबी से नदी की धारा मोड़ने की कोशिश की जा रही है. (अनुपम भारद्वाज की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2MKJLr9

0 comments: