![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही भारी बारिश के कारण शहर के हुसैनगंज में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया. दरअसल, आवासीय भवन के ऊपर भारी भरकम पुश्ता गिर गया, जिससे भवन के अंदर मलबा भर गया है. इस दौरान घर में रहने वाले लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना में घर में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं आवासीय भवन के क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार का पूरा राशन, जरूरी दस्तावेज समेत सारा जरूरी सामान मलबे में दब गया. वहीं शहर में लगातार हो रही बारिश से कई बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2wkyeo6

0 comments: