![]() |
| Advertisement |
रुड़की के कोतवाली थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया और पंप कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी. दरअसल, एक ग्राहक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए आया था, जहां से उसने पांच लीटर पेट्रोल डलवाया और पैसे कटवाए. जब ग्राहक स्कूटी चलाने लगा तो उसे पेट्रोल कम मिलने का शक हुआ. इसकी शिकायत ग्राहक ने पेट्रोल पंप के मालिक से की, जिसके बाद पेट्रोल चैक करने के लिए स्कूटी से पेट्रोल निकाला गया, जो कि चार लीटर ही निकला. गुस्साए ग्राहक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की धुनाई कर ड़ाली. मामला बढ़ता देख पंप मालिक ने बीच बचाव किया. पूरे मामले में पेट्रोल पंप का मालिक बचता नजर आया और कुछ भी कहने से मना कर दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2MvAGTI

0 comments: