![]() |
| Advertisement |
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के साथ शुक्रवार हो हरिद्वार में हुई भारी बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर है. ग्रामीण क्षेत्रों में तटबंध की हालत और खस्ताहाल हो गई है. नदी के तटबंध लगातार टूट रहे हैं. कलसिया गांव के सामने स्थित तटबंध टूटने से गंगा का पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए खतरा पैदा हो गया है. लक्सर प्रशासन इन तटबंधों को टूटने से रोकने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा है, लेकिन तेज बहाव के चलते प्रशासन ज्यादा कुछ कर पाने में असमर्थ सा प्रतीत हो रहा है. गंगा नदी के तटबंध टूटने से कई गावों की हजारों बीघा की फसल पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2LsIDU5

0 comments: