![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड में श्रीनगर गढ़वाल के निर्मित जलविद्युत परियोजना में बांध से पानी के साथ छोड़ी जा रही गाद के चलते जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं. विभाग के रॉ वाटर पम्प हाऊस में लगे सक्शन पाइपों तक रेत भर जाने के कारण पानी लिफ्ट करने में परेशानी हो रही है. सिल्ट के चलते विभाग के पम्प कई बार खराब हो चुके हैं. हालांकि विभाग द्वारा 32 करोड़ रुपए की लागत से नए रॉ वाटर पम्प हाऊस को करीब 7 मीटर ऊंचाई पर स्थित एक मजबूत पहाड़ी पर स्थापित किया जाना था. ताकि उसके डूबने का खतरा न रहे, लेकिन आज तक विभाग प्रस्ताव पर अमल नहीं कर सका है. गौरतलब है कि वर्ष 2013 की आपदा में विभाग का मुख्य पम्प हाऊस नदी में समा गया था, जिस कारण पेयजल लाइनों को काफी क्षति पहुंची थी. कई दिनों तक पौड़ी और श्रीनगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PC4sUD

0 comments: