![]() |
| Advertisement |
दृष्टिबाधित बच्चों के राष्ट्रीय संस्थान एनआईवीएच में छात्र-छात्राओं का आंदोलन सातवें दिन भी जारी है. सामाजिक कल्याण और आधिकारिता मंत्रालय से आए अफसरों का भी आक्रोशित बच्चों पर कोई असर नहीं हो रहा है. बच्चे अड़े हैं कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वे गेट पर लगाया गया ताला नहीं खोलेंगे. बच्चों ने संस्थान के स्टाफ पर ही यौन शोषण का आरोप लगाया है. साथ ही संस्थान की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की मांग की है. उनकी सबसे बड़ी मांग है कि संस्थान की निदेशक अनुराधा डालमिया को उनके पद से हटाया जाए. डालमिया ने अपना इस्तीफा मंत्रालय को भेज दिया है लेकिन उसे अभी मंजूर नहीं किया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2o6dvka

0 comments: