![]() |
| Advertisement |
कानपुर जिले में बुधवार रात एक युवक द्वारा एक बेजुबान कुत्ते पर चाकू से जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की हरकत की शिकायत पुलिस से की गई, तो आरोपी युवक के परिजन झगडे़ पर उतारू हो गए. मामला थाना सीसामऊ के जवाहर नगर का है, जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर बेहद भयावह है. कैमरे में युवक को जंजीर से बंधे बेजुबान कुत्ते पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करते और हमले के बाद वहां से उसको घर की ओर भागते हुए देखा जा सकता है. हालांकि घर के बाहर मौजूद बच्चों ने युवक की करतूत की सूचना कुत्ते मालिक को दी तो सीसीटीवी खंगाला गया और युवक की हरकत देखकर सभी भौचक्के रह गए. हालांकि हमले से कुत्ते को कोई गम्भीर चोटें नहीं आईं है, लेकिन उक्त घटना अभी भी लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KK7CE0

0 comments: