![]() |
| Advertisement |
उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले के चरखारी में पांच साल के एक दिव्यांग बच्चे को एक दिन का MLA बना दिया गया. चरखारी से बीजेपी एमएलए बृज भूषण राजपूत ने दिव्यांग बच्चे को एक दिन के लिए ये ज़िम्मेदारी सौंपी. एमएलए बनते ही बच्चा अपने इलाक़े में पहुंचा जहां लोगों ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया एक दिन का एमएसए होने के नाते बच्चे को सारी सुविधाएं दी गई. इस बीच एमएलए से मिलकर इलाक़े के लोगों ने अपनी समस्यायें बताईं और एमएलए ने इशारों में ही सभी समस्याओं को सुलझा देने का भरोसा दिया. न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए एमएलए बने बच्चे के पिता ने भी इस दिन को अपनी ज़िन्दगी का ऐतिहासिक दिन बताया. लोगों की समस्या सुनने के बाद नन्हा एमएलए अपनी सुरक्षा में तैनात जवान और निजी सचिव के साथ वहां से रवाना हो गया.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KH0GHI

0 comments: