![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड के पहाड़ों में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. ऋषिकेश में गंगा ने चेतावनी स्तर 339.50 मीटर को पार कर चेतावनी स्तर से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इससे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन घाट समेत तमाम घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं. इस वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह परमार्थ निकेतन घाट में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. साथ ही विश्व प्रसिद्ध भगवान शिव की मूर्ति तक गंगा का पानी पहुंच गया है. वहीं दूसरी तरफ त्रिवेणी घाट पूरी तरह गंगा में समाया हुआ है. लिहाजा, गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से गंगा के तटीय इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2LnwH65

0 comments: