![]() |
| Advertisement |
रक्षाबंधन के त्योहार में इस बार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में वैदिक राखियों की धूम मची हुई है. चंबा में उत्साह स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाएं पारम्परिक उत्पाद झंगोरा, जौ, तिल, चौलाई, चावल, दाल, तुलसी और पूजा पाठ की सामग्रियों से वैदिक राखियां बना रहीं हैं. बता दें कि इन राखियों की बाजार में लगातार डिमांड बढ़ रही है. महिलाओं द्वारा अभी तक 800 वैदिक राखियां बनाई जा चुकी हैं, जिसमें से 400 राखियां बाजार में बेची गईं हैं. अब तक महिलाओं को 5630 रुपए की आय हो चुकी है और लगातार इनकी बनाई राखियों की डिमांड बढ़ रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BKeFeK

0 comments: